PAK vs SL: साहिबज़ादा फरहान टी20 विश्वकप एडिशन में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, विराट कोहली को पछाड़ा

साहिबजादा फरहान ने विराट कोहली के 319 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। भारतीय बल्लेबाज ने साल 2014 के वर्ल्डकप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

By रुस्तम राणा | Updated: February 28, 2026 19:54 IST2026-02-28T19:54:18+5:302026-02-28T19:54:18+5:30

PAK vs SL: Sahibzada Farhan becomes the highest run-scorer in this T20 World Cup edition, surpassing Virat Kohli | PAK vs SL: साहिबज़ादा फरहान टी20 विश्वकप एडिशन में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, विराट कोहली को पछाड़ा

PAK vs SL: साहिबज़ादा फरहान टी20 विश्वकप एडिशन में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, विराट कोहली को पछाड़ा

googleNewsNext

PAK vs SL, ICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने शनिवार को पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर आठ मैच में विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दायें हाथ के बल्लेबाज ने विराट कोहली को पछाड़ते हुए एक टी20 विश्वकप में सबसे अधिक रन बना लिए हैं। 

साहिबजादा फरहान ने विराट कोहली के 319 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। भारतीय बल्लेबाज ने साल 2014 के वर्ल्डकप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान हैं, जिन्होंने साल 2009 में 317 रन बनाए। 

वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम भी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। बाबर ने साल 2021 के टी20 वर्ल्डकप में 303 रन बनाए थे। वहीं महिला जयवर्धने 302 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं। 

T20 WC एडिशन में सबसे ज़्यादा रन

323* - साहिबज़ादा फरहान 2026* में
319 - विराट कोहली 2014 में
317 - टी दिलशान 2009 में
303 - बाबर आज़म 2021 में
302 - एम जयवर्धने 2010 में

इस रिकॉर्ड के साथ ही साहिबजादा ने इस वर्ल्डकप में चौथा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इसके लिए 32 गेंदों में 50 रन पूरे किए। साथ ही उनके साथ फख़र ज़मान ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दी है। मेन इन ग्रीन ने पॉवर प्ले में अपने विकेट नहीं गंवाए हैं। इस मैच में पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी कर रहा है, क्योंकि सह-मेजबान श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। 

टीमें:

पाकिस्तान (प्लेइंग XI): साहिबज़ादा फरहान, फखर ज़मान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

श्रीलंका (प्लेइंग XI): पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेट कीपर), चरित असलांका, पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालेगे, महेश थीकशाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका

Open in app