HighlightsPAK vs NZ: बारिश के कारण रद्द हुआ पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड मैच
PAK vs NZ Live Score: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप का 41वां मैच खेला जा रहा है, मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है, मौसम की बात करें तो आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। ग्राउंड स्टाफ ने बड़ी-बड़ी कवर शीट्स से पूरे मैदान को ढक दिया, जिससे साफ हो गया कि मौसम आगे भी मैच में बड़ा रोल निभा सकता है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में 3-3 मैच जीते हैं, लेकिन फिर भी दोनों पूरी तरह संतुष्ट नहीं होंगी। पाकिस्तान को भारत से हार मिली थी, जबकि न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका ने हराया था। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मुकाबला आज शाम 7 बजे शुरू होगा, टॉस आधा घंटा पहले शाम 6:30 बजे होगा, मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं, वहीं लाइव स्ट्रीमिंग आप जिओ हॉट स्टार पर देख सकते हैं।
21 Feb, 26 : 07:09 PM
PAK vs NZ Live Score: मैच में हो सकती है अच्छी-खासी देरी
अगर बारिश यूं ही चलती रही तो मुकाबला काफी देर से शुरू हो सकता है। फैंस और दोनों टीमें बस यही उम्मीद कर रही हैं कि मौसम जल्दी साफ हो जाए ताकि सुपर-8 का ये बड़ा मैच बिना ज्यादा कटौती के खेला जा सके।
21 Feb, 26 : 07:08 PM
PAK vs NZ Live Score: अब बारिश ने पकड़ी रफ्तार
पहले लगा था कि थोड़ी देर में रुक जाएगी, लेकिन अब खबर आ रही है कि बारिश ने जोर पकड़ लिया है। ग्राउंड स्टाफ पूरी तरह अलर्ट है, लेकिन फिलहाल खेल शुरू होने के आसार कम दिख रहे हैं।
21 Feb, 26 : 07:08 PM
PAK vs NZ Live Score: कोलंबो में बारिश ने डाला ब्रेक
आर प्रेमदासा स्टेडियम में फिलहाल खेल शुरू होने से पहले मौसम ने मूड खराब कर दिया है। बारिश भले हल्की थी, लेकिन इतनी जरूर कि पूरे मैदान को कवर से ढकना पड़ा।
21 Feb, 26 : 06:50 PM
PAK vs NZ Live Score: मुकाबला होगा जबरदस्त
दोनों टीमों की बल्लेबाज़ी और स्पिन अटैक मजबूत है। अब देखना ये है कि पहले बल्लेबाज़ी कर रही पाकिस्तान की टीम कितना बड़ा स्कोर खड़ा करती है और न्यूजीलैंड उसे कैसे चेज़ करता है।
21 Feb, 26 : 06:50 PM
PAK vs NZ Live Score: पाकिस्तान की प्लेइंग XI
पाकिस्तान की टीम इन नामों के साथ मैदान में है:
साहिबज़ादा फ़रहान, सैम अयूब, कप्तान सलमान अली आग़ा, बाबर आज़म, फ़ख़र ज़मान, शादाब ख़ान, उस्मान ख़ान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, फ़हीम अशरफ़, सलमान मिर्ज़ा और उस्मान तारिक़।
21 Feb, 26 : 06:50 PM
PAK vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI
कीवी टीम इन खिलाड़ियों के साथ उतरी है:
टिम साइफ़र्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, कप्तान Mitchell Santner, जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन।
21 Feb, 26 : 06:49 PM
PAK vs NZ Live Score: सुपर-8 मुकाबला: दोनों टीमों की प्लेइंग XI सामने
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने अपनी-अपनी अंतिम एकादश का ऐलान कर दिया है। अब मैदान पर सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।
21 Feb, 26 : 06:39 PM
PAK vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने किए तीन बड़े बदलाव
न्यूजीलैंड के कप्तान Mitchell Santner ने बताया कि उनकी टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। इसका मतलब साफ है कि न्यूजीलैंड इस मैच को लेकर पूरी तैयारी और नई रणनीति के साथ उतरा है।
21 Feb, 26 : 06:39 PM
PAK vs NZ Live Score: पाकिस्तान की प्लेइंग XI में एक बदलाव
पाकिस्तान ने इस अहम मुकाबले के लिए अपनी टीम में एक बदलाव किया है। टीम नए कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतर रही है, ताकि सुपर-8 की शुरुआत जीत से हो सके।
21 Feb, 26 : 06:38 PM
PAK vs NZ Live Score: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया है। कप्तान सलमान आग़ा का साफ कहना है कि टीम पहले रन बनाकर न्यूजीलैंड पर दबाव डालना चाहती है।
21 Feb, 26 : 04:03 PM
PAK vs NZ Live Score: मैच का समय
ये बड़ा मुकाबला आज 21 फरवरी 2026 को शाम 7 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों के पास सुपर-8 की शानदार शुरुआत करने का सुनहरा मौका होगा।
21 Feb, 26 : 04:02 PM
PAK vs NZ Live Score: पिच करेगी स्पिनर्स की मदद
कोलंबो की पिच आम तौर पर धीमी रहती है, जहां स्पिनर्स का रोल काफी अहम होता है। पाकिस्तान की टीम स्पिन पर ज्यादा भरोसा कर रही है, जबकि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ स्पिन को अच्छे से खेलने के लिए जाने जाते हैं।
21 Feb, 26 : 04:02 PM
PAK vs NZ Live Score: कांटे की टक्कर का इतिहास
इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा जबरदस्त रहता है। अब तक खेले गए 49 टी20 मुकाबलों में पाकिस्तान ने 24 और न्यूजीलैंड ने 23 मैच जीते हैं। यानी मुकाबला लगभग बराबरी का रहा है।
21 Feb, 26 : 04:02 PM
PAK vs NZ Live Score: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के पास नया मौका
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में 3-3 मैच जीते हैं, लेकिन फिर भी दोनों पूरी तरह संतुष्ट नहीं होंगी। पाकिस्तान को भारत से हार मिली थी, जबकि न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका ने हराया था।
21 Feb, 26 : 04:01 PM
PAK vs NZ Live Score: अब शुरू होगा असली गेम – सुपर-8 का स्टेज
ICC Men's T20 World Cup अब अपने सबसे रोमांचक फेज में पहुंच चुका है। पहले जहां रोज कई मैच हो रहे थे, अब मुकाबले कम होंगे लेकिन हर मैच की अहमियत कई गुना ज्यादा होगी।
21 Feb, 26 : 04:01 PM
PAK vs NZ Live Score: कोलंबो में बारिश की एंट्री, अब असली मुकाबलों की बारी
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मैच से पहले बारिश ने पूरा माहौल बदल दिया। ग्राउंड स्टाफ ने बड़ी-बड़ी कवर शीट्स से पूरे मैदान को ढक दिया, जिससे साफ हो गया कि मौसम आगे भी मैच में बड़ा रोल निभा सकता है।
21 Feb, 26 : 04:00 PM
PAK vs NZ Live Score: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर, कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में, आज का मैच लाइव अपडेट