Pakistan vs New Zealand: फखर जमान का तूफानी शतक, मैदान पर किया सजदा

फखर जमान विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं। फखर से पहले यह रिकॉर्ड सलीम मलिक के नाम था। मलिक ने 1987 के विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ 94 गेंदों में शतकीय पारी खेली थीं।

By धीरज मिश्रा | Published: November 04, 2023 5:56 PM

Open in App
ठळक मुद्देPakistan vs New Zealand: फखर जमान ने 63 गेंदों में शतक लगाया,7 चोके के साथ 9 गगनचुंबी छक्के जड़ेFakhar Zaman: एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा world cup 2023: विश्व कप में ग्लेन मैक्सवेल के नाम 40 गेंदों पर सबसे तेज शतक

PAK VS NZ: पाकिस्तान के ओपनर फखर जमान ने 4 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं। फखर से पहले यह रिकॉर्ड सलीम मलिक के नाम था। मलिक ने 1987 के विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ 94 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी। फखर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी पारी खेली।

उन्होंने 63 गेंदों में शतक लगाया। 7 चोके के साथ 9 गगनचुंबी छक्के जड़े।

सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड भी तोड़ाफखर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ सबसे तेज शतक ही नहीं लगाया बल्कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ी द्वारा विश्व कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्कों के इमरान नज़ीर के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। इमरान नजीर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 121 गेंदों में 160 रन की पारी के दौरान आठ छक्के लगाए थे। 2007 में किंग्स्टन में जिम्बाब्वे के खिलाफ नजीर का 95 गेंदों में बनाया गया शतक किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज द्वारा विश्व कप में लगाया गया तीसरा सबसे तेज शतक था।

एक नजर इस विश्व कप में सबसे तेज शतक

विश्व कप 2023 में  नीदरलैंड के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल ने 40 गेंदों में शतक लगाया था। यह विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक है। फखर का 63 गेंदों में शतक उस सूची में संयुक्त नौवें स्थान पर है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने भी विश्व कप के इस संस्करण में दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंदों में शतक बनाया था। 

एकदिवसीय विश्व कप इतिहास में सबसे तेज़ शतक

ग्लेन मैक्सवेल का 40 गेंदों पर शतक, एडेन मार्कराम का 49 गेंदों पर शतक, केविन ओ'ब्रायन 50 गेंदों पर शतक, ग्लेन मैक्सवेल 51 गेंदों पर शतक, एबी डिविलियर्स 52 गेंदों पर शतक, इयोन मोर्गन 57 गेंदों पर शतक, हेनरिक क्लासेन 61 गेंदों पर शतक, रोहित शर्मा 63 गेंदों पर शतक, फखर जमान 63 गेंदों पर शतक, कुसल मेंडिस 65 गेंदों पर शतक, मैथ्यू हेडन 66 गेंदों पर शतक, जॉन डेविसन 67 गेंदों पर शतक, पॉल स्टर्लिंग 70 गेंदों पर शतक,  कुमार संगकारा 70 गेंदों पर शतक, एडम गिलक्रिस्ट 72 गेंदों पर शतक

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपफखर जमानपाकिस्तानबाबर आजमकेन विलियम्सन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या