PAK vs NED T20 World Cup 2026: गिरते-पड़ते जीता पाकिस्तान?, नीदरलैंड के खिलाफ 148 रन बनाने में छूटे पसीने

PAK vs NED T20 World Cup 2026 LIVE Cricket Score: सलमान अली आगा की अगुवाई वाली टीम को जीत नसीब हुई। पाकिस्तान की टीम 117 गेंद में 148 रन बनाकर जीत हासिल की। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 7, 2026 15:21 IST2026-02-07T14:19:15+5:302026-02-07T15:21:54+5:30

PAK vs NED T20 World Cup 2026 Cricket Score first match former world champions Pakistan won 3 wickets beat Netherlands | PAK vs NED T20 World Cup 2026: गिरते-पड़ते जीता पाकिस्तान?, नीदरलैंड के खिलाफ 148 रन बनाने में छूटे पसीने

PAK vs NED T20 World Cup 2026 LIVE Cricket Score

googleNewsNext
HighlightsPAK vs NED T20 World Cup 2026 LIVE Cricket Score: बल्लेबाजी में फिर निरंतरता की कमी दिखी।PAK vs NED T20 World Cup 2026 LIVE Cricket Score: नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे हैं।PAK vs NED T20 World Cup 2026 LIVE Cricket Score: बाबर आजम के आउट होने से पाकिस्तान को एक और झटका लगा।

कोलंबोः पहले मैच में उलटफेर होने से बच गया? 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम गिरते-पड़ते जीत गई। पहले मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हराया। पूर्व विश्व विजेता पाकिस्तान को मैच जीतने में नानी याद आ गई। सलमान अली आगा की अगुवाई वाली टीम को जीत नसीब हुई। पाकिस्तान की टीम 117 गेंद में 148 रन बनाकर जीत हासिल की। फहीम अशरफ ने 11 गेंद में नाबाद 29 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के हैं। कोलंबो में ग्रुप ए के पहले मैच में पाकिस्तान के स्पिनरों ने नीदरलैंड्स को 147 रनों पर ऑल आउट करके टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। 

फहीम अशरफ की तूफानी पारी की बदौलत पाकिस्तान ने कोलंबो में शनिवार को खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के उद्घाटन मैच में नीदरलैंड्स को तीन विकेट से शिकस्त दी। 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान की 31 गेंदों पर 47 रनों की शानदार पारी से शुरुआत की।

हालांकि, नीदरलैंड्स ने तेजी से विकेट लेकर पाकिस्तान को सात विकेट पर समेटते हुए मैच में नया मोड़ ला दिया। बाद में फहीम अशरफ ने 11 गेंदों पर नाबाद 29 रन (दो चौके और तीन छक्के) बनाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई। बाबर आजम 18 गेंदों पर सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए, खराब फॉर्म जारी रही और पाकिस्तान पर दबाव और बढ़ गया। 

Open in app