PAK Vs ENG: साहिबज़ादा फरहान ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ी हाफ सेंचुरी, 45 गेंदों में बनाए 63 रन

इस अहम मुकाबले में उन्होंने 37 गेंदों अपनी फिफ्टी पूरी की। हालांकि दायें हाथ के बल्लेबाज फिफ्टी लगाने के बाद ज्यादा देर तक नहीं टिके और 45 गेंदों का सामना करते हुए 63 रन बनाकर आउट हुए।

By रुस्तम राणा | Updated: February 24, 2026 20:55 IST2026-02-24T20:23:05+5:302026-02-24T20:55:42+5:30

PAK Vs ENG: Sahibzada Farhan smashed a half-century against England, scoring 63 runs in 45 balls. | PAK Vs ENG: साहिबज़ादा फरहान ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ी हाफ सेंचुरी, 45 गेंदों में बनाए 63 रन

PAK Vs ENG: साहिबज़ादा फरहान ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ी हाफ सेंचुरी, 45 गेंदों में बनाए 63 रन

googleNewsNext

PAK Vs ENG, ICC T20 World Cup 2026 Super 8: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक लगाया। इस अहम मुकाबले में उन्होंने 37 गेंदों अपनी फिफ्टी पूरी की। हालांकि दायें हाथ के बल्लेबाज फिफ्टी लगाने के बाद ज्यादा देर तक नहीं टिके और 45 गेंदों का सामना करते हुए 63 रन बनाकर आउट हुए। इस बड़े टूर्नामेंट में साहिबज़ादा की यह पांच पारी में दूसरी फिफ्टी है।

पाकिस्तान के कैप्टन सलमान अली आगा ने श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। हालांकि जैसे ही टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो टीम को शुरुआती झटका सैम अय्यूब के रूप में लगा। जो तीसरे ओवर की पहली गेंद पर कैच आउट हो गए। 

उन्होंने केवल 7 रनों का योगदान दिया। वहीं जब तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान सैम अय्यूब (5 रन) भी जल्दी अपना विकेट खो बैठे। दबाव के बीच बाबर आज़म ने फिर एकबार निराश किया और 24 गेंदों का सामना करते हुए मात्र 25 रन बनाए। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं - 

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, फखर ज़मान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफ़रीदी, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

Open in app