HighlightsOrange Cap, Purple Cap IPL 2026: अंगकृष भी 2 मैच में 12 चौके और 4 छक्के मार चुके है।Orange Cap, Purple Cap IPL 2026: मुजरबानी इस आईपीएल में 7 ओवर की गेंदबाजी कर चुके है।Orange Cap, Purple Cap IPL 2026: मुजरबानी के पास 2 मैच में 4 विकेट है।
कोलकाताः इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जंग जारी है। आज कोलकाता में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मुकाबला हो रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी रन की दौड़ में सबसे आगे है। 103 रन के साथ नंबर-1 बल्लेबाज है। अंगकृष रघुवंशी के पास ऑरेंज कैप है। कोलकाता नाइट राइडर्स के ब्लेसिंग मुजरबानी के पास पर्पल कैप है। मुजरबानी के पास 2 मैच में 4 विकेट है। मुजरबानी इस आईपीएल में 7 ओवर की गेंदबाजी कर चुके है। अंगकृष भी 2 मैच में 12 चौके और 4 छक्के मार चुके है।
Orange Cap, Purple Cap IPL 2026: देखिए टॉप-5 बल्लेबाज
1. अंगकृष रघुवंशीः 103
2. ईशान किशनः 94
3. रयान रिकेल्टनः 81
4. रोहित शर्माः 78
5. अजिंक्य रहाणेः 75।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच में कुछ बेहद रोमांचक मुकाबले देखे गए हैं। कई रोमांचक मैचों के अलावा, IPL 2026 में बल्ले और गेंद दोनों से कुछ बेहतरीन व्यक्तिगत प्रदर्शन देखने को मिले हैं। सभी दस IPL फ्रेंचाइजी एक-दूसरे को हराने के लिए जोड़ लगा रहे हैं। टूर्नामेंट में सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन का सबसे अधिक रन बनाया।
Orange Cap, Purple Cap IPL 2026: देखिए टॉप-5 गेंदबाज
1. ब्लेसिंग मुजरबानीः 04
2. जैकब डफीः 03
3. प्रसिद्ध कृष्णाः 03
4. टी नटराजनः 03
5. लुंगी एनगिडीः03।