HighlightsOman vs Zimbabwe Live Score, T20 World Cup 2026: 11.5 ओवर में 2 मेडन रखते हुए 51 रन देकर 9 विकेट अपने नाम किए। Oman vs Zimbabwe Live Score, T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे के 3 गेंदबाज ने कमाल का प्रदर्शन किया। Oman vs Zimbabwe Live Score, T20 World Cup 2026: नए आंकड़े के साथ रिकॉर्ड बन रहा है।
कोलंबो: आईसीसी टी20 विश्व कप में रोज कमाल हो रहा है और नए आंकड़े के साथ रिकॉर्ड बन रहा है। जिम्बाब्वे ने पहले मैच में ओमान को 8 विकेट से हराया। जिम्बाब्वे के 3 गेंदबाज ने कमाल का प्रदर्शन किया। ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा और ब्रैंड इवांस ने शानदार प्रदर्शन किया और 11.5 ओवर में 2 मेडन रखते हुए 51 रन देकर 9 विकेट अपने नाम किए। मुजरबानी की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से जिम्बाब्वे ने आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप बी मैच में सोमवार को यहां ओमान की पारी को 19.5 ओवर में 103 रन पर समेट दिया।
जिम्बाब्वे ने आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप बी मैच में सोमवार को यहां ओमान को आठ विकेट से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया। ओमान को 103 रन पर आउट करने के बाद जिम्बाब्वे ने 13.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया।
मुजरबानी ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लेते हुए ओमान के शीर्ष क्रम को झकझोरा। उन्हें रिचर्ड नगारवा का (चार ओवर में 17 रन पर तीन विकेट) का अच्छा साथ मिला। एक अन्य तेज गेंदबाज ब्रैंड इवांस ने 3.5 ओवर में 18 रन पर तीन विकेट लेते हुए जिम्बाब्वे के निचले क्रम को आउट किया।