ODI Record 2025: एकदिवसीय मैच में 300 रन सेफ नहीं?, 4 दिन में टूटे 3 बड़े रिकॉर्ड, यहां देखें आंकड़े

ODI Record 2025: 12 फरवरी को पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को ही हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना न्यूजीलैंड की टीम से होगा।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 13, 2025 16:36 IST2025-02-13T16:34:41+5:302025-02-13T16:36:16+5:30

ODI Record 2025 live score 300 runs not safe in ODI match 3 big records broken 4 days India defeated England 9th Feb New Zealand defeated South Africa 10th Pakistan defeated SA on 12th | ODI Record 2025: एकदिवसीय मैच में 300 रन सेफ नहीं?, 4 दिन में टूटे 3 बड़े रिकॉर्ड, यहां देखें आंकड़े

photo-bcci

HighlightsODI Record 2025: 9 फरवरी को भारत ने इंग्लैंड को हराया। ODI Record 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रनों की बारिश होने की उम्मीद है।ODI Record 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से दुबई और पाकिस्तान में शुरू हो रहा है।

ODI Record 2025: आईसीसी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 300 रन भी सेफ नहीं है। 9 फरवरी से लेकर 12 फरवरी को 3 बड़े रिकॉर्ड टूट गए। टी20 मैच के बाद वनडे में भी गेंदबाज के लिए आंकड़े सही नहीं है। 9 फरवरी को भारत ने इंग्लैंड को हराया। 10 फरवरी को न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी। 12 फरवरी को पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को ही हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना न्यूजीलैंड की टीम से होगा। ऐसा देखा जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रनों की बारिश होने की उम्मीद है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से दुबई और पाकिस्तान में शुरू हो रहा है।

 

1. ODI Record 2025: भारत बनाम इंग्लैंड (9 फरवरी कटक)-

कप्तान रोहित शर्मा (119 रन) के विस्फोटकीय शतक और शुभमन गिल (60 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी से भारत ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हराया शानदार प्रदर्शन किया। पिछले लंबे समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे रोहित ने बल्लेबाजी के मुफीद पिच पर 26वें ओवर में आदिल राशिद की गेंद पर लांग ऑफ में खूबसूरत छक्का जड़कर वनडे में अपना 32वां सैकड़ा पूरा कर सुकून की सांस ली जो उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था। इसके लिए उन्होंने 76 गेंद खेली जिसमें सात छक्के और नौ चौके जड़े थे।

 

बाराबती स्टेडियम में बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 35 रन देकर तीन विकेट झटके जिससे भारत ने मध्य के ओवरों में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए इंग्लैंड को 49.5 ओवर में 304 रन पर समेट दिया। फिर भारत ने रोहित की 12 चौके और सात छक्के जड़ित 90 गेंद की पारी से यह लक्ष्य 44.3 ओवर में छह विकेट पर 308 रन बनाकर हासिल कर लिया। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले यह जीत भारत के लिए मनोबल बढ़ाने वाली होगी। रोहित ने श्रेयस अय्यर (44 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 70 रन की भागीदारी निभाई।

2. ODI Record 2025: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (10 फरवरी, लाहौर)

केन विलियमसन का नाबाद शतक दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके के रिकॉर्ड शतक पर भारी पड़ा, जिससे न्यूजीलैंड ने त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज के मैच में छह विकेट की जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई। दक्षिण अफ्रीका के 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने विलियमसन की 113 गेंद में नाबाद 133 रन की पारी की बदौलत 48.4 ओवर मे चार विकेट पर 308 रन बनाकर जीत दर्ज की। विलियमसन का 2019 विश्व कप के बाद यह पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक है। विलियमसन ने अपनी पारी में 13 चौके और दो छक्के मारे।

 

उन्होंने सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (97 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 187 रन की साझेदारी भी की। कॉनवे ने 107 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके और एक छक्का मारा। इससे पहले ब्रीट्जके पदार्पण करते हुए एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 रन के आंकड़े को छूने वाले पहले क्रिकेटर बने। इस महीने होने वाली चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल ब्रीट्जके ने 148 गेंद में 11 चौकों और पांच छक्कों से 150 रन की पारी खेली जिससे टीम ने छह विकेट पर 304 रन बनाए।

वियान मुल्डर ने भी 60 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के से 64 रन का योगदान दिया। ब्रीट्जके ने वेस्टइंडीज के डेस्मंड हेन्स को पीछे छोड़ा जिन्होंने 1978 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय पदार्पण करते हुए रिकॉर्ड 148 रन की पारी खेली थी। ब्रीट्जके दक्षिण अफ्रीका के उन चार खिलाड़ियों में से एक थे जिन्होंने सोमवार को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।

3. ODI Record 2025: पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका (12 फरवरी, कराची)

कप्तान मोहम्मद रिजवान और उप कप्तान सलमान अली आगा के शतक से पाकिस्तान ने चैंपियन्स ट्रॉफी की शुरुआत से एक हफ्ते पहले अपने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराकर त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में जगह बनाई।

   

दक्षिण अफ्रीका के 353 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने सलमान (134 रन, 103 गेंद)और रिजवान (नाबाद 122, 128 गेंद) के शतक की बदौलत 49 ओवर में चार विकेट पर 355 रन बनाकर जीत दर्ज की। सलमान ने अपने पहले एकदिवसीय शतक के दौरान 16 चौके और दो छक्के मारे जबकि रिजवान ने अपनी पारी में नौ चौके और तीन छक्के जड़े।

 

इससे पहले लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने सबसे बड़ी जीत 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दर्ज की थी जब उसने 349 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले हेनरिक क्लासेन (87), मैथ्यू ब्रीट्जके (83) और कप्तान तेम्बा बावुमा (82) के अर्धशतक से पांच विकेट पर 352 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

  

यह तीन दिन में दूसरा मौका है जब दक्षिण अफ्रीका को 300 रन से अधिक का स्कोर खड़ा करने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। टीम सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 304 रन के स्कोर का बचाव करने में नाकाम रही थी। फाइनल शुक्रवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

Open in app