अहमदाबाद: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमआईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में पहुंचने वाली ग्रुप डी से पहली टीम बन गई है। साउथ अफ्रीका ने शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर मौजूदा टी20 वर्ल्ड के अगले चरण में जगह बनाई। कप्तान एडेन मार्कराम की तूफानी अंदाज में खेली गई अर्धशतकीय पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 176 रनों के लक्ष्य को अपने 7 विकेट खोकर 17 गेंद शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया।
मार्कराम ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 44 गेंदों में 86 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। इससे पहले टीम के लिए मार्को यानसेन ने भी कमाल की गेंदबाजी कर 4 सफलताएं हासिल कीं और न्यूजीलैंड को 20 ओवर में 175/7 रन पर रोका। अच्छी गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टी20 वर्ल्डकप में यह न्यूजीलैंड की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5वीं हार है। वह किसी भी टी20 वर्ल्डकप में दक्षिण अफ्रीका को हराने में नाकाम रहा है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने तेज गति से रन बनाने की शुरुआत की। टीम ने पहले पावर प्ले में केवल एक ही विकेट गंवाया, जो टीम के 62 रन पर क्विंटन डि कॉक के रूप में, जिन्होंने 20 रन जोड़े। इसके बाद रियान रिकेल्टन आए वह भी ज्यादा लंबा नहीं टिके, लेकिन 11 गेंदों पर 21 बनाकर आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस भी 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मिलर ने नाबाद 24 रन बनाए।
न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्युसन, जेम्स नीशम और रचिन रवींद्र वे एक-एक विकेट चटाकाए। मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने मार्क चैपमैन की 48 रन और डेरिल मिचेल की 32 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने 44 गेंदों में 74 रनों की साझेदारी निभाई। सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने भी 17 गेंदों में 31 रन जोड़े।