HighlightsNZ vs SA Semi Final Live: न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका लाइव स्कोर, पहला सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव अपडेट
South Africa vs New Zealand Live: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी और मुकाबला हाई-वोल्टेज होने वाला है, भारतीय समयानुसार मैच शाम 7 बजे होगा, वहीं टॉस आधा घंटा पहले शाम 6:30 बजे होगा, पिच की बात करें तो ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल होती है। साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं, वहीं लाइव स्ट्रीमिंग आप जिओ हॉटस्टार पर देख पाएंगे।
04 Mar, 26 : 09:18 PM
दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट 77 रन पर गंवा दिये
निचले क्रम के बल्लेबाज मार्को यानसेन के 30 गेंद में नाबाद 55 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में आठ विकेट पर 169 रन बनाये। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट 77 रन पर गंवा दिये थे।
04 Mar, 26 : 08:44 PM
दक्षिण अफ्रीका ने निश्चित रूप से कम से कम 20 रन बनाने का मौका गंवा दिया है और ओस पड़ने के साथ यह प्रदर्शन निराशाजनक लग रहा है।
04 Mar, 26 : 07:15 PM
मैट हेनरी की जगह जेम्स नीशाम को शामिल किया
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनेर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने टीम में एक बदलाव करके मैट हेनरी की जगह जेम्स नीशाम को शामिल किया है।