NZ vs SA 1st Test: पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका का बुरा हाल है। पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज 95 रन पर पैवलियन लौट गए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 482 रन बनाए। हेनरी निकोल्स ने आठवें टेस्ट शतक पूरा किया, जिसमें 11 चौके शामिल हैं। हेनरी ने 163 गेंद का सामना किया।
दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में भी शुरुआत खराब रही। 9 ओवर में 34 रन के अंदर 3 विकेट खो दिए। दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी भी 353 रन पीछे है और हाथ में मात्र 7 विकेट है। पारी की हार से बचने के लिए अफ्रीकी बल्लेबाज को कमाल का प्रदर्शन करना होगा।
निकोल्स के शतक, विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के 96 रन, कोलिन डे ग्रांडहोमे के 45 और दक्षिण अफ्रीका मूल के नील वेगनेर के 49 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 482 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका टीम पहली पारी में 95 रन पर आउट हो गई थी। पहले दिन 23 रन देकर सात विकेट लेने वाले मैट हेनरी ने 11वें नंबर पर 58 रन की पारी खेली।
हेनरी और ब्लंडेल ने आखिरी विकेट के लिये 96 रन जोड़े। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने से पहले नौ ओवर दक्षिण अफ्रीका पर भारी पड़े। दूसरी पारी की दूसरी ही गेंद पर उसने सारेल एरवी का विकेट गंवा दिया। कप्तान डीन एल्गर खाता खोले बिना आउट हो गए जबकि एडेन मार्कराम दो रन ही बना सके।
दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार रन पर तीन विकेट था जिसके बाद तेम्बा बावुमा (22) और रासी वान डेर डुसेन (नौ) ने पारी को संभाला। इससे पहले निकोल्स ने न्यूजीलैंड के लिये 105 रन बनाये। उन्होंने 267 मिनट तक क्रीज पर डटकर बल्लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिये वेगनेर के साथ 80 रन जोड़े। न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 116 रन से आगे खेलना शुरू किया था और ऐसे समय में एक विकेट और गिरने पर तस्वीर कुछ और होती।