NZ vs CAN: ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई बाहर

NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने 15.1 ओवर में दो विकेट पर 176 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 17, 2026 14:37 IST

Open in App
ठळक मुद्देNZ vs CAN: 29 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हराकर सुपर आठ में अपनी जगह पक्की ली। NZ vs CAN: 36 गेंद में नाबाद 76 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। NZ vs CAN: मैन ऑफ द मैच ग्लेन फिलिप्स ने कमाल की पारी खेली।

चेन्नई: आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में पहुंच गए हैं और अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई की टीम बाहर हो गई। न्यूजीलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में मंगलवार को यहां कनाडा को 29 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हराकर सुपर आठ में अपनी जगह पक्की ली। कनाडा को चार विकेट पर 173 रन पर रोकने के बाद न्यूजीलैंड ने 15.1 ओवर में दो विकेट पर 176 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच ग्लेन फिलिप्स ने कमाल की पारी खेली। 36 गेंद में नाबाद 76 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। 

NZ vs CAN: समूह-डीः

1. दक्षिण अफ्रीकाः 06

2. न्यूजीलैंडः 06

3. अफगानिस्तानः 02

4. यूएईः 02

5, कनाडाः 00।

न्यूजीलैंड द्वारा टी20 विश्व कप में हासिल किया गया सर्वोच्च लक्ष्य:

183ः बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई, 2026

174ः बनाम यूएई, चेन्नई, 2026

174ः बनाम कनाडा, चेन्नई, 2026*

167ः बनाम इंग्लैंड, अबू धाबी, 2021

कनाडा के युवराज टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

कनाडा के भारतीय मूल के 19 साल के बल्लेबाज युवराज समरा ने टी20 विश्व कप इतिहास में शतक जमाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया। समरा ने मंगलवार को यहां ग्रुप डी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 65 गेंदों में करियर की सर्वश्रेष्ठ 110 रन की पारी खेली।

न्यूजीलैंड के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक छक्के-

173 - मार्टिन गुप्टिल

107 - ग्लेन फिलिप्स*

107 - कॉलिन मुनरो

103 - फिन एलन

101 - टिम सीफर्ट।

टी20 विश्व कप में 150 से अधिक के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए बची हुई 29 गेंदें तीसरी सबसे अधिक हैं। इससे पहले स्कॉटलैंड ने ओमान के खिलाफ 41 गेंदें (151, नॉर्थ साउंड, 2024) और नीदरलैंड्स ने आयरलैंड के खिलाफ 37 गेंदें (190, सिलहट, 2014) हासिल की थीं। इस पारी में लगे 10 छक्के न्यूजीलैंड द्वारा टी20 विश्व कप मैच में लगाए गए छक्कों की सबसे अधिक संख्या है।

न्यूजीलैंड के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वोच्च साझेदारियां (किसी भी विकेट के लिए):

184 - डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स बनाम वेस्ट इंडीज, माउंट माउंगानुई, 2020

175* - टिम सीफर्ट, फिन एलन बनाम यूएई, चेन्नई, 2026 विश्व कप

171* - मार्टिन गुप्टिल, केन विलियमसन बनाम पाकिस्तान, हैमिल्टन, 2016

146* - ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र बनाम कनाडा, चेन्नई, 2026 विश्व कप*।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमकनाडाUAEअफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या