कोलंबो, 18 मार्च: बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर निदाहास ट्रॉफी जीत लिया है। भारत के सामने जीत के लिए 167 रनों का लक्ष्य था और दिनेश कार्तिक के दमदार बल्लेबाजी के दम पर टीम ने बांग्लादेश को हरा दिया। दिनेश कार्तिक ने 8 गेंदों पर 29 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इससे पहले बांग्लादेश ने 8 विकेट खोकर 166 रन बनाए थे। बांग्लादेश की ओर से शब्बीर रहमान ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए। रहमान ने 50 गेंदों की पारी में 4 छक्के और 7 चौके जमाए। वहीं भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट झटके। जयदेव उनादकट को दो और वॉशिंगटन सुंदर को एक सफलता मिली। बांग्लादेश के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।
Nidahas Trophy: Ind Vs Banglades, Live अपडेट-
- आखिरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने लगाया छक्का। भारत की चार विकेट से जीत। बांग्लादेश को हराकर जीता निदाहास ट्रॉफी।
- 19. 5 ओवर: भारत को छठा झटका। विजय शंकर कैच आउट। भारत को अब 1 गेंद पर 5 रनों की जरूरत
- 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 155/5. रुबेल के इस ओवर से 22 रन आए। भारत को अब आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रनों की जरूरत
- 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर दिनेश कार्तिक ने छक्का लगाया और फिर अगली ही गेंद पर चौका। तीसरी गेंद पर भी कार्तिक ने छक्का लगा दिया है।
- 17.6 ओवर: भारत को पांचवां झटका। मनीष पांडेय (28) आउट। इस ओवर से केवल एक रन आया। अब दो ओवरों में भारत को 34 रन चाहिए। दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी के लिए अब आए हैं।
- 18वें ओवर की पहली चार गेंदों से कोई रन नहीं आया। विजय शंकर क्रीज पर। मुस्तफिजुर रहमान कर रहे हैं ओवर
- 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 132/4. मनीष पांडेय 28 और विजय शंकर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 22 गेंदों पर 34 रनों की साझेदारी हो चुके हैं।
- 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 115/4. सौम्य सरकार के इस ओवर में मनीष पांडेय ने दो चौके लगाए।
- 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 104/4. विजय शंकर 5 और मनीष पाण्डेय 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 13.2 ओवर: भारत को चौथा झटका। रोहित शर्मा (56) आउट। रोहित ने 42 गेंदों की पारी में तीन छक्के और चार चौके लगाए। अब बल्लेबाजी के लिए विजय शंकर आए हैं।
- 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 91/3. भारत को अब भी जीत के लिए 48 गेंदों पर 76 रनों की जरूरत।
- 11.1 ओवर: रोहित शर्मा ने सिंगल के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने यह फिफ्टी 35वें गेंद पर लगाई।
- 9.3 ओवर: रुबेल हुसैन की गेंद पर कैच आउट हुए लोकेश राहुल, भारत को तीसरा झटका। शब्बीर रहमान ने लिया कैच। अब बल्लेबाजी के लिए मनीष पाण्डेय आए हैं। 10 ओवर के बाद भारत- 84/3
- 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 81/2. रोहित शर्मा 47 और लोकेश राहुल 23 रनों पर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच 33 गेंदों पर 49 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
- 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 67/2
- 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 56/2. पावरप्ले खत्म। रोहित शर्मा 39 और लोकेश राहुल 7 रन के साथ क्रीज पर। रोहित शर्मा अब तक तीन छक्के और 4 चौके जमा चुके हैं।
- नाजमुल इस्लाम ने डाला 5वां ओवर। इस ओवर से 11 रन आए। रोहित शर्मा ने तीसरी गेंद पर चौका और फिर चौथे गेंद पर छक्का जमाया। भारत का स्कोर 5 ओवर के बाद- 48/2. रोहित 16 गेंदों पर 32 और लोकेश राहुल 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 37/2.
- 3.3 ओवर: भारत को दूसरा झटका। सुरेश रैना (0) विकेट के पीछे कैच आउट। रुबेल गुसैन को मिला विकेट। अंपायर ने पहले नॉट आउट दिया था लेकिन बाद में बांग्लादेश के रेफरल की मांग के बाद रैना आउट करार। अब बल्लेबाजी के लिए लोकेश राहुल आए हैं।
- 2.4 ओवर: भारत को पहला झटका। शाकिब की गेंद पर धवन (10) आउट। अब बैटिंग के लिए सुरेश रैना आए हैं। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 32/1
- मेहिदी हसन की ओर से डाले गए दूसरे ओवर से 17 रन आए। रोहित शर्मा ने इस ओवर में दो छक्के और एक चौका जमाया। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर- 24/0. रोहित शर्मा 8 गेंदों पर 21 और धवन 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- पहले ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने लगाया चौका। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर- 7/0
- भारत की पारी शुरू, रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर। बांग्लादेश की ओर से कप्तान शाकिब अल हसन डाल रहे हैं पहला ओवर।
- 20 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 166/8. भारत के सामने 167 रनों का टार्गेट।
- 18.3 ओवर: उनादकट ने रुबेल हुसैन (0) को किया बोल्ड। बांग्लादेश को 8वां झटका। 19 ओवर के बाद बांग्लादेश- 148/8. मेहिदी हसन और मुस्तफिजुर रहमान क्रीज पर।
- 18.2 ओवर: बांग्लादेश को सातवां झटका, जयदेव उनादकट ने शब्बीर रहमान (77) को बोल्ड किया। अब बल्लेबाजी के लिए रुबेल हुसैन आए हैं। शब्बीर ने 50 गेंदों की पारी में 4 छक्के और 7 चौके लगाए।
- 18 वां ओवर महंगा साबित हुआ। शार्दुल ठाकुर के इस ओवर से 11 रन आए। चौथी और पांचवीं गेंद पर शब्बीर रहमान ने दो चौके लगाए। रहमान 48 गेंदों पर 75 रन और मेहिदी एक रन बनाकर खेल रहे हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर- 145/6.
- 17 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 134/6
- 16.5 ओवर: शाकिब अल हसन (7) रन आउट। रोहित शर्मा ने एक शानदार थ्रो गेंदबाजी कर रहे विजय शंकर को फेंका। विजय ने भी तेजी दिखाते हुए विकेट गिरा दिया। बांग्लादेश को छठा झटका। अब बल्लेबाजी के लिए मेहिदी हसन आए हैं।
- 15.3 ओवर: शब्बीर ने लगाया छक्का। अगली ही गेंद पर एक रन लेते हुए 37 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। 16 ओवर के बाद बांग्लादेश- 120/5. शब्बीर 38 गेंदों पर 51 रन और शाकिब 6 गेंदों पर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 15 ओवर के बाद बांग्लदेश- 110/5
- 14.2 ओवर: बांग्लादेश को पांचवां झटका। पिछले मैच के हीरो रहे महमुदुल्लाह (21) रन आउट। अब बल्लेबाजी के लिए कप्तान शाकिब अल हसन आए हैं। विजय शंकर के इस ओवर से 10 रन आए।
- 14 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 100/4. शब्बीर रहमान 42 और महमुदुल्लाह 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 36 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
- 12 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 82/4
- 11 ओवर के बाद बांग्लादेश- 72/4. शब्बीर 30 रन और महमुदुल्लाह 2 रन बनाकर क्रीज पर।
- 10.1 ओवर: मुशफिकुर रहीम (9) आउट। चहल ने लिया तीसरा विकेट। बांग्लादेश को चौथा झटका।
- 10 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 68/3. शब्बीर रहमान 28 और मुशफिकुर रहीम 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 9 ओवर के बाद बांग्लादेश- 63/3
- 7.2 ओवर: विजय शंकर के इस ओवर में शब्बीर रहमा के छक्के से साथ बांग्लादेश के 50 रन पूरे। बांग्लादेश ने इस ओवर से 14 रन निकाले। 8 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 59/3. रहमान 18 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुशफिकुर रहीम ने 5 रन बनाए हैं।
- 6 ओवर के बाद बांग्लादेश- 40/3. शार्दुल ठाकुर के इस ओवर से 7 रन आए।
- 4.6 ओवर: बांग्लादेश को तीसरा झटका। युजवेंद्र चहल ने सौम्य सरकार (1) को भेजा पविलियन। 5 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 33/3. अब क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए सब्बीर रहमान और मुशफिकुर रहीम मौजूद हैं।
- 4.2 ओवर: युजवेंद्र चहल ने अपने पहले ही ओवर में तमीम इकबाल का विकेट लिया। बांग्लादेश को दूसरा झटका। शार्दुल ठाकुर ने बाउंड्री लाइन पर तमीम (15 रन) का शानदार कैच पकड़ा।
- 4 ओवर के बाद बांग्लादेश- 27/1. तमीम इकबाल 11 गेंदों पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 3.2 ओवर: बांग्लादेश को पहला झटका, वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर लिटन दास (11) कैच आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए शब्बीर रहमान आए हैं।
- तीन ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 26/0. ओवर की दूसरी गेंद पर लिटन दास ने छक्का लगाया। जयदेव उनादकट के इस ओवर से 13 रन आए।
- दूसरा ओवर वॉशिंगटन सुंदर ने डाला, ओवर से 4 रन गए। बांग्लादेश का स्कोर 2 ओवर के बाद- 13/0
- एक ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 9/0. तमीम ने आखिरी गेंद पर लगाया चौका। तमीम 6 और लिटन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- मैच शुरू, बांग्लादेश की ओर से लिटन दास और तमीम इकबाल ओपनिंग करने आए हैं। भारत के लिए जयदेव उनादकट डाल रहे हैं पहला ओवर।
- भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला किया।
टीम:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, लोकेश राहुल, मनीष पांडेय, विजय शंकर, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, युजवेंद्र चहल
बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, शब्बीर रहमान, मुशफिकुर रहीम, सौम्य सरकार, तमीम इकबाल, महमुदुल्लाह, मेहिदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, रुबेल हुसैन, नाजमुल इस्लाम