Sri Lanka vs New Zealand, T20 World Cup 2026: 2 मैच और 2 हार?, सेमीफाइनल से बाहर मेजबान श्रीलंका?, ग्रुप-बी से अंतिम-4 में इंग्लैंड-न्यूजीलैंड?

Sri Lanka vs New Zealand, T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की टीम 2 मैच में 1 हार और 1 मैच रद्द के 1 अंक के साथ तीसरे पायदान पर है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 25, 2026 22:37 IST2026-02-25T22:29:19+5:302026-02-25T22:37:31+5:30

New Zealand won 61 runs Sri Lanka T20 World Cup 2026 score 2 matches 2 defeats Hosts Sri Lanka Pakistan out semi-finals England New Zealand last-4 Group B | Sri Lanka vs New Zealand, T20 World Cup 2026: 2 मैच और 2 हार?, सेमीफाइनल से बाहर मेजबान श्रीलंका?, ग्रुप-बी से अंतिम-4 में इंग्लैंड-न्यूजीलैंड?

Sri Lanka vs New Zealand, T20 World Cup 2026

googleNewsNext
HighlightsSri Lanka vs New Zealand, T20 World Cup 2026: मेजबान श्रीलंका की टीम 2 मैच में 2 हार के साथ बाहर हो गई। Sri Lanka vs New Zealand, T20 World Cup 2026: इंग्लैंड की टीम 2 मैच में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई है।Sri Lanka vs New Zealand, T20 World Cup 2026: ग्रुप-बी से इंग्लैंड-न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है?

कोलंबो: टी20 विश्व कप के ‘करो या मरो’ के सुपर आठ मैच में न्यूजीलैंड ने कमाल का प्रदर्शन किया और मेजबान श्रीलंका को 61 रन से हराकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गई। ग्रुप-बी से इंग्लैंड-न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है? इंग्लैंड की टीम 2 मैच में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई है। मेजबान श्रीलंका की टीम 2 मैच में 2 हार के साथ बाहर हो गई। पाकिस्तान की टीम 2 मैच में 1 हार और 1 मैच रद्द के 1 अंक के साथ तीसरे पायदान पर है।

न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रविंद्र ने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। रचिन ने बल्लेबाजी में भी कमाल किया था। 22 गेंद में 32 रन बनाए। इस दौरान 1 छक्का और 3 चौके मारे। मैट हेनरी ने कमाल की गेंदबाजी की और श्रीलंका के ओपनर को तहस नहस कर दिया।

न्यूजीलैंड की टीम 2 मैच में 1 जीत और 1 मैच रद्द के साथ दूसरे पायदान पर है। इससे पहले श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर महीश तीक्षणा के तीन झटकों ने न्यूजीलैंड को पटरी से उतारने की कोशिश की, लेकिन कप्तान मिचेल सैंटनर (47 रन) और कोल मैककांकी (नाबाद 31 रन) ने शानदार वापसी करते हुए बुधवार को सात विकेट पर 168 रन तक पहुंचा दिया।

न्यूजीलैंड ने 9.3 और 12.1 ओवर के बीच में नौ रन पर चार विकेट गंवा दिए थे जिसमें तीक्षणा (30 रन देकर तीन विकेट) ने बीच के ओवरों में मैच का रूख पलट दिया। लेकिन मैककांकी ने अंत में मोर्चा संभाला जबकि सैंटनर ने महत्वपूर्ण समय पर सात विकेट के लिए महज 47 गेंद में 84 रन की अहम साझेदारी की। मिशेल सैंटनर ने 26 गेंद में 47 रन बनाए। इसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल हैं।

Sri Lanka vs New Zealand, T20 World Cup 2026: टी20ई में 1000 से अधिक रन और 100 विकेट-

शाकिब अल हसन

मोहम्मद नबी

सिकंदर रज़ा

हार्दिक पंड्या

शादाब खान

मिशेल सैंटनर।

Sri Lanka vs New Zealand, T20 World Cup 2026: विश्व कप में विकेट लेने वाला पहला ओवर (मेडन ओवर)-

हार्दिक पांड्या बनाम पाकिस्तान

मैट हेनरी बनाम श्रीलंका।

टी20 विश्व कप में 100 से कम रन पर 6 विकेट गिरने के बाद टीमों का सर्वोच्च स्कोर-

84/6 से 168/7ः न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, कोलंबो आरपीएस, 2026*

93/6 से 163/7ः नाइजीरिया बनाम श्रीलंका, जिलॉन्ग, 2022

94/6 से 154/8ः दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, केप टाउन, 2007

76/6 से 147/6ः अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान, दुबई, 2021।

Open in app