इंदौरः आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराकर खाता खोल लिया। पहले मैच में दोनों टीम को हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड की टीम दोनों मैच हार गई है। दक्षिण अफ्रीका की टीम एक हार और एक जीत के साथ 2 अंक लेकर 5वें पायदान पर आ गई है। न्यूजीलैंड की अनुभवी कप्तान सोफी डिवाइन को 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच में हार का सामना करना पड़ा।
डिवाइन ने 98 गेंद में 9 चौके की मदद से 85 रन की पारी खेली। अफ्रीका के लिए नोंकुलुलेको मलाबा ने कमाल का प्रदर्शन किया और 10 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। 6 विकेट से जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने 9.1 ओवर शेष रहते 6 विकेट से जीत दर्ज की।
दक्षिण अफ्रीका ने महिला वनडे विश्व कप मैच में सोमवार को यहां न्यूजीलैंड को छह विकेट से शिकस्त देकर अपनी जीत का खाता खोला। दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड की पारी को 231 रन पर समेटने के बाद 40.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर आसान जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका के लिए ताजमिन ब्रिट्स ने 101 जबकि सुने लुस ने नाबाद 81 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 170 गेंद में 159 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। न्यूजीलैंड की यह दो मैचों में लगातार दूसरी हार है।
न्यूजीलैंड की टीम 47.5 ओवर में मात्र 231 रन बना सकी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टैजमिन ब्रिट्स ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया और 41 पारी में 7 शतक पूरे किए। दक्षिण अफ्रीका की टीम से आराम से मैच जीतकर 2 अंक अर्जित किए। टी20 विश्व कप 2024 विजेता कप्तान डिवाइन ने एक बार फिर से दबाव में 98 गेंदों में 85 रन की अहम पारी खेली।
डिवाइन ने एक छोर से विकेटों के पतन के बीच 65 गेंदों में अपना 17वां वनडे अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके लगाए, ऐसा लग रहा था कि वह लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ देंगी लेकिन वह बायें हाथ की स्पिनर मलाबा की अंदर आती गेंद पर गच्चा खाकर बोल्ड हो गयी। उनके आउट होने के बाद टीम की पारी 47.5 ओवर में सिमट गयी।
मलाबा ने चारों विकेट अपने दूसरे स्पैल मे लिये। उनका दूसरा स्पैल 39वें ओवर में शुरू हुआ और उन्होंने अपने आखिरी पांच ओवर में 18 रन पर चार विकेट लिए। मलाबा ने पहले खतरनाक ब्रुक हॉलिडे (45 रन, 37 गेंद, छह चौके) को आउट किया, जिन्होंने डिवाइन के साथ 86 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड की पारी को रफ्तार दी थी।
उन्होंने इसके बाद डिवाइन को भी पवेलियन भेजकर लगातार दूसरे विश्व कप शतक से वंचित कर दिया। डिवाइन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच दिन पहले 112 रन की पारी खेली थी। इससे पहले दिन की शुरुआत न्यूजीलैंड के लिए बेहद खराब रही जब अपना 350वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही दिग्गज सूजी बेट्स पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गईं।
जॉर्जिया प्लिमर (31 रन, 68 गेंद) और अमेलिया केर (17 रन) रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखी। डिवाइन के क्रीज पर आने के बाद टीम की रन गति में कुछ सुधार हुआ और न्यूजीलैंड ने 25 ओवर में दो विकेट पर 101 रन बना लिये। प्लिमर की धीमी पारी का अंत क्लो ट्रयोन (43 रन पर एक विकेट) की गेंद पर हुआ।
इसके बाद क्रीज पर आयी हालिडे ने आक्रामक बल्लेबाजी से दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को परेशान किया। उन्होंने शानदार ड्राइव और बैकफुट पंच से चौके लगाकर रन गति को तेज किया। मलाबा ने हालांकि एक ही ओवर में उन्हे और मैडी ग्रीन (चार) को आउट कर दक्षिण अफ्रीका की मैच में वापसी करा दी।
मलाबा ने इसके बाद इजाबेल गेज (10) को रन आउट किया जिससे दक्षिण अफ्रीका स्कोर चार विकेट पर 187 रन से सात विकेट पर 212 रन हो गया। टीम इसके बाद लगातार विकेट गवांते रही और 231 रन पर आउट हो गयी। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों अपने पहले मुकाबलों में क्रमश: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरी हैं।