सबसे कम पारियों में 7 वनडे शतक, 41 पारी में टैजमिन ब्रिट्स ने बनाया रिकॉर्ड, देखिए लिस्ट

New Zealand vs South Africa LIVE score, Women’s ODI World Cup 2025:15 चौके और 1 छक्का मारा। 41 पारी में 7 शतक पूरे किए और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम शामिल किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 6, 2025 21:15 IST

Open in App
ठळक मुद्देNew Zealand vs South Africa LIVE score, Women’s ODI World Cup 2025: विश्व कप 2025 में टैजमिन ब्रिट्स ने कमाल कर दिया। New Zealand vs South Africa LIVE score, Women’s ODI World Cup 2025: 89 गेंद में 101 रन की पारी खेली।New Zealand vs South Africa LIVE score, Women’s ODI World Cup 2025: शानदार जश्न मनाया।

New Zealand vs South Africa LIVE score, Women’s ODI World Cup 2025: आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में टैजमिन ब्रिट्स ने कमाल कर दिया। 89 गेंद में 101 रन की पारी खेली और शानदार जश्न मनाया। इस दौरान 15 चौके और 1 छक्का मारा। 41 पारी में 7 शतक पूरे किए और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम शामिल किया। 

New Zealand vs South Africa LIVE score, Women’s ODI World Cup 2025: सबसे कम पारियों में 7 वनडे शतक-

41 टैजमिन ब्रिट्स

44 मेग लैनिंग

62 टैमी ब्यूमोंट

81 सूज़ी बेट्स

83 करेन रोल्टन/हेली मैथ्यूज़

84 स्मृति मंधाना।

न्यूजीलैंड की अनुभवी कप्तान सोफी डिवाइन ने अपनी शानदार लय को जारी रखते हुए एक और शानदार अर्धशतक जमाया लेकिन नोंकुलुलेको मलाबा की चार विकेट की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए उनकी पारी को महज 231 रन पर समेट दिया। यह डिवाइन का 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच है।

टी20 विश्व कप 2024 विजेता कप्तान ने एक बार फिर से दबाव में 98 गेंदों में 85 रन की अहम पारी खेली। डिवाइन ने एक छोर से विकेटों के पतन के बीच 65 गेंदों में अपना 17वां वनडे अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके लगाए, ऐसा लग रहा था कि वह लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ देंगी लेकिन वह बायें हाथ की स्पिनर मलाबा की अंदर आती गेंद पर गच्चा खाकर बोल्ड हो गयी।

उनके आउट होने के बाद टीम की पारी 47.5 ओवर में सिमट गयी। मलाबा ने चारों विकेट अपने दूसरे स्पैल मे लिये। उनका दूसरा स्पैल 39वें ओवर में शुरू हुआ और उन्होंने अपने आखिरी पांच ओवर में 18 रन पर चार विकेट लिए। मलाबा ने पहले खतरनाक ब्रुक हॉलिडे (45 रन, 37 गेंद, छह चौके) को आउट किया, जिन्होंने डिवाइन के साथ 86 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड की पारी को रफ्तार दी थी।

उन्होंने इसके बाद डिवाइन को भी पवेलियन भेजकर लगातार दूसरे विश्व कप शतक से वंचित कर दिया। डिवाइन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच दिन पहले 112 रन की पारी खेली थी। इससे पहले दिन की शुरुआत न्यूजीलैंड के लिए बेहद खराब रही जब अपना 350वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही दिग्गज सूजी बेट्स पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गईं।

जॉर्जिया प्लिमर (31 रन, 68 गेंद) और अमेलिया केर (17 रन) रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखी। डिवाइन के क्रीज पर आने के बाद टीम की रन गति में कुछ सुधार हुआ और न्यूजीलैंड ने 25 ओवर में दो विकेट पर 101 रन बना लिये। प्लिमर की धीमी पारी का अंत क्लो ट्रयोन (43 रन पर एक विकेट) की गेंद पर हुआ।

इसके बाद क्रीज पर आयी हालिडे ने आक्रामक बल्लेबाजी से दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को परेशान किया। उन्होंने शानदार ड्राइव और बैकफुट पंच से चौके लगाकर रन गति को तेज किया। मलाबा ने हालांकि एक ही ओवर में उन्हे और मैडी ग्रीन (चार) को आउट कर दक्षिण अफ्रीका की मैच में वापसी करा दी।

मलाबा ने इसके बाद इजाबेल गेज (10) को रन आउट किया जिससे दक्षिण अफ्रीका स्कोर चार विकेट पर 187 रन से सात विकेट पर 212 रन हो गया। टीम इसके बाद लगातार विकेट गवांते रही और 231 रन पर आउट हो गयी। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों अपने पहले मुकाबलों में क्रमश: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरी हैं।

टॅग्स :आईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कपदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या