आकलैंड: न्यूजीलैंड टीम ने कमाल कर दिया। 1 दिन में 2 बार दक्षिण अफ्रीका टीम को मात दी। सुबह पहले मैच में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया और शाम को न्यूजीलैंड की मेल टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से मात दी। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनेर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार को तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर थी। दक्षिण अफ्रीका ने पहला मैच सात विकेट से जीता, जबकि दूसरा मैच न्यूजीलैंड ने 68 रन से अपने नाम किया था। तीसरा मैच जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल की।
दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 152 रन बनाकर जीत हासिल की। सोफी डिवाइन को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। सोफी डिवाइन ने 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 38 गेंद में 55 नाबाद की पारी खेली। कीवी टीम 5 मैच की सीरीज में 2-1 से आगे है।
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनेर की टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन बनाए, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 16. 2 ओवर में 2 विकेट पर 137 रन बनाकर जीत हासिल की। ओपनरों द्वारा पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़ने के बाद परिणाम को लेकर कोई संदेह नहीं रहा।
डेवोन कॉनवे 39 रन की तेज पारी खेलकर आउट हो गए, लेकिन टॉम लैथम डटे रहे और न्यूजीलैंड को जीत दिलाई। उन्होंने अपना चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया और 55 गेंदों में 63* रन बनाकर नाबाद रहे। बल्लेबाजी के बुरी तरह विफल होने के बाद गेंदबाजों के पास कुछ खास करने को नहीं था। उन्होंने एक मौका बनाया।
लेकिन डायन फॉरेस्टर ने एक आसान कैच छोड़ दिया और लैथम 27 रन पर जीवनदान पा गए। पहला मैच हारने के बाद, मेजबान टीम ने अगले दो मैचों में जीत हासिल करके वापसी की है और वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी।