New Zealand vs South Africa 2026: 1 दिन में 2 बार मात?, न्यूजीलैंड टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, सीरीज में बढ़त

New Zealand vs South Africa 2026: दक्षिण अफ्रीका ने पहला मैच सात विकेट से जीता, जबकि दूसरा मैच न्यूजीलैंड ने 68 रन से अपने नाम किया था। तीसरा मैच जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल की।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 20, 2026 15:14 IST2026-03-20T15:01:26+5:302026-03-20T15:14:05+5:30

New Zealand vs South Africa 2026 New Zealand won 8 wkts RSA 136 NZ 137 kiwi 2-1 series lead Defeated 2 in 1 day NZ men's and women's teams beat SA take lead NZ won 6 wkts RSAW 149 NZW 152 | New Zealand vs South Africa 2026: 1 दिन में 2 बार मात?, न्यूजीलैंड टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, सीरीज में बढ़त

New Zealand vs South Africa 2026

googleNewsNext
Highlightsदक्षिण अफ्रीका की महिला टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन बनाए। न्यूजीलैंड की महिला टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 152 रन बनाकर जीत हासिल की।सोफी डिवाइन ने 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 38 गेंद में 55 नाबाद की पारी खेली।

आकलैंड: न्यूजीलैंड टीम ने कमाल कर दिया। 1 दिन में 2 बार दक्षिण अफ्रीका टीम को मात दी। सुबह पहले मैच में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया और शाम को न्यूजीलैंड की मेल टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से मात दी। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनेर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार को तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर थी। दक्षिण अफ्रीका ने पहला मैच सात विकेट से जीता, जबकि दूसरा मैच न्यूजीलैंड ने 68 रन से अपने नाम किया था। तीसरा मैच जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल की।

दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 152 रन बनाकर जीत हासिल की। सोफी डिवाइन को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। सोफी डिवाइन ने 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 38 गेंद में 55 नाबाद की पारी खेली। कीवी टीम 5 मैच की सीरीज में 2-1 से आगे है।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनेर की टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन बनाए, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 16. 2 ओवर में 2 विकेट पर 137 रन बनाकर जीत हासिल की। ओपनरों द्वारा पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़ने के बाद परिणाम को लेकर कोई संदेह नहीं रहा।

डेवोन कॉनवे 39 रन की तेज पारी खेलकर आउट हो गए, लेकिन टॉम लैथम डटे रहे और न्यूजीलैंड को जीत दिलाई। उन्होंने अपना चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया और 55 गेंदों में 63* रन बनाकर नाबाद रहे। बल्लेबाजी के बुरी तरह विफल होने के बाद गेंदबाजों के पास कुछ खास करने को नहीं था। उन्होंने एक मौका बनाया।

लेकिन डायन फॉरेस्टर ने एक आसान कैच छोड़ दिया और लैथम 27 रन पर जीवनदान पा गए। पहला मैच हारने के बाद, मेजबान टीम ने अगले दो मैचों में जीत हासिल करके वापसी की है और वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी।

Open in app