New Zealand vs India 2022: सूर्यकुमार का जलवा, न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 गेंद में शतक, रोहित शर्मा के बाद दूसरे खिलाड़ी 

New Zealand vs India 2022: 2018 में रोहित शर्मा के बाद एक कैलेंडर वर्ष में दो T20I शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बन गए हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 20, 2022 16:49 IST

Open in App
ठळक मुद्दे51 गेंद में 111 नाबाद रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल हैं।भारत के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।दोनों टीमें टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गयी थीं।

New Zealand vs India 2022: भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का जलवा कायम है। 49 गेंद में शतक पूरे किए। 2018 में रोहित शर्मा के बाद एक कैलेंडर वर्ष में दो T20I शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बन गए हैं।

51 गेंद में 111 नाबाद रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल हैं। पहली फिफ्टी 32 गेंद में पूरी की और यादव ने दूसरी फिफ्टी 17 बॉल मेंं पूरी की। यादव का दूसरा शतक है। कप्तान रोहित शर्मा के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। सूर्य कुमार विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन किए थे।

भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत T20I स्कोरः

122 * (61) विराट कोहली बनाम अफगानिस्तान दुबई 2022

118(43) रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका इंदौर 2017

117(55) सूर्यकुमार यादव बनाम इंग्लैंड नॉटिंघम 2022

111 * (51) सूर्यकुमार यादव बनाम न्यूजीलैंड माउंट माउंगानुई 2022

111 * (61) रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज लखनऊ 2018।

सूर्यकुमार यादव खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में अपनी शानदार लय को जारी रखते हुए एक कैलेंडर वर्ष में दो शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने । कप्तान रोहित शर्मा (चार) 2018 में एक कैलेंडर वर्ष में दो टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को 111 रन की नाबाद पारी के साथ सूर्यकुमार उन भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गये जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो या उससे अधिक शतक लगाये है। इस सूची में सूर्यकुमार से पहले रोहित और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (दो) शामिल है। सूर्यकुमार ने इस प्रारूप में अपना पहला शतक इसी साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था।

T20I के अंतिम 5 ओवरों में एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा 50+ रनः

वेस्टइंडीज टूर- 2022ः एक बार (युवराज बनाम इंग्लैंड डब्ल्यूटी20 2007)

एशिया कप 2022 के बाद से: छह बार (सूर्य कुमार तीन बार, हार्दिक दो बार, कोहली एक बार)।

रविवार को भारत की पारी के बाद सूर्यकुमार ने प्रसारकों से कहा, ‘‘टी20 क्रिकेट में शतक हमेशा खास होता है। मैं इस तरह से बल्लेबाजी का लुत्फ उठा रहा हूं, मैं अभ्यास के दौरान नेट सत्र में भी ऐसा ही करता हूं। मैं इससे बहुत खुश हूं।’’ सूर्यकुमार 19वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर लगातार चौके जड़कर तीन अंकों के आंकड़े तक पहुंचे।

पिछले साल मार्च में टी20 प्रारूप में पदार्पण करने के बाद से सूर्यकुमार शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 41 मैचों में 45.00 की औसत से 1300 से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान उनका 181.64 का स्ट्राइक रेट टी20 प्रारूप में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा है।

उन्होंने भारतीय मध्य-क्रम में अपनी जगह पक्की कर ली है और पिछले एक साल से अपने सर्वश्रेष्ठ लय में है। मैदान के हर क्षेत्र में शॉट खेलने की क्षमता के कारण सूर्यकुमार यादव को ‘मिस्टर 360’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने इस साल (2022) टी20 प्रारूप में 1151 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 67 छक्के लगाये और उनका स्ट्राइक रेट 188.37 का रहा है।

टॅग्स :Suryakumar Yadavन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमबीसीसीआईBCCI
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या