SA vs NZ Women’s T20 World Cup Final Updates: दुनिया को मिला नया चैंपियन?, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता, चौकर्स का तमगा नहीं टूटा!

South Africa vs New Zealand LIVE Score, Women’s T20 World Cup Final Updates: न्यूजीलैंड ने महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 32 रन से शिकस्त देकर पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 20, 2024 23:07 IST2024-10-20T22:44:12+5:302024-10-20T23:07:59+5:30

New Zealand new world champion won 32 runs 2024 LIVE Score Women’s T20 World Cup Final got new world champion New Zealand defeated South Africa in final | SA vs NZ Women’s T20 World Cup Final Updates: दुनिया को मिला नया चैंपियन?, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता, चौकर्स का तमगा नहीं टूटा!

photo-bcci

HighlightsSouth Africa vs New Zealand LIVE Score, Women’s T20 World Cup Final Updates: न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 158 रन बनाए।South Africa vs New Zealand LIVE Score, Women’s T20 World Cup Final Updates: दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान लौरा वुलवोर्ट ने 33 रन बनाये।South Africa vs New Zealand LIVE Score, Women’s T20 World Cup Final Updates: दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट पर 126 रन पर रोक दिया।

South Africa vs New Zealand LIVE Score, Women’s T20 World Cup Final Updates: दुनिया को नया विश्व चैंपियन मिल गया है। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच में रविवार को न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 32 रन से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा कर लिया। अनुभवी अमेलिया केर (43) और ब्रूक हैलिडे (38) के बीच चौथे विकेट के लिए 44 गेंद में 57 रन की साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट पर 158 रन बनाये। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 9 विकेट पर 129 रन बना सकी। 

 

 अनुभवी अमेलिया केर के हरफनमौला खेल के दम पर न्यूजीलैंड ने महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को 32 रन से हराकर पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ केर ने बल्ले से सबसे ज्यादा 43 रन बनाने के बाद तीन विकेट चटका कर मैच पर न्यूजीलैंड का दबदबा कायम किया।

उन्होंने ब्रूक हैलिडे (38)  के साथ चौथे विकेट के लिए 44 गेंद में 57 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पांच विकेट पर 158 रन बनाने के बाद पिछली बार की उपविजेता टीम दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट पर 126 रन पर रोक कर चैम्पियन बनने के उसके सपने को पूरा नहीं होने दिया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान लौरा वुलवोर्ट ने 27 गेंद में 33 रन का योगदान दिय लेकिन उन्हें टीम के दूसरे बल्लेबाजों से अच्छा योगदान नहीं मिला। न्यूजीलैंड के लिए केर के अलावा रोजमेरी मेयर ने भी तीन विकेट चटकाये। ईडन कार्सन, फ्रैन जोनस और हैलिडे को एक-एक सफलता मिली। केर ने 38 गेंद की पारी में चार जबकि हैलिडे ने 28 गेंद की अपनी आक्रामक पारी में तीन चौके लगाये।

टीम के लिए सूजी बेट्स ने भी 31 गेंद में तीन चौकों की मदद से 32 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए एन. म्लाबा ने दो जबकि आयाबोंगा खाका, क्लोई ट्रायोन और नडिन डी क्लर्क को एक-एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार लय में चल रही लौरा वुलवार्ट ने शुरुआती चार ओवरों में चार चौके लगाकर टीम की रनगति को बनाये रखा। 

 

Open in app