एसए20 खेलते चोटिल हुए एडम मिल्ने, काइल जैमीसन को मौका

न्यूजीलैंड ने एडम मिल्ने के चोटिल होने के कारण उनकी जगह तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को अपनी टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 23, 2026 13:29 IST

Open in App
ठळक मुद्देमिशेल सेंटनर, मार्क चैपमैन और मैट हेनरी जो फिलहाल भारत के खिलाफ सीरीज खेल रहे हैं।न्यूजीलैंड की विश्व कप टीम का हिस्सा हैं, हाल ही में चोट से उबरकर लौटे हैं। बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण इस अहम टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

क्राइस्टचर्चः न्यूजीलैंड को झटका लगा है। एडम मिल्ने बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। मिल्ने को यह चोट 18 जनवरी को चल रही एसए20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेलते समय लगी थी। उनकी जगह काइल जैमीसन लेंगे, जिन्हें पहले ही न्यूजीलैंड की टीम में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया था। एक और रिजर्व खिलाड़ी की घोषणा बाद में की जाएगी। मिल्ने से पहले विल ओ'रूर्क, ब्लेयर टिकनर, नाथन स्मिथ और बेन सियर्स भी चोट से उबर रहे हैं। मिशेल सेंटनर, मार्क चैपमैन और मैट हेनरी जो फिलहाल भारत के खिलाफ सीरीज खेल रहे हैं।

 

टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम:

मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।

न्यूजीलैंड की विश्व कप टीम का हिस्सा हैं, हाल ही में चोट से उबरकर लौटे हैं। लॉकी फर्ग्यूसन जो विश्व कप टीम का हिस्सा हैं पिंडली की चोट से उबर रहे हैं और भारत सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। फर्ग्यूसन और हेनरी दोनों के पितृत्व अवकाश के कारण विश्व कप के कुछ मैचों में न खेलने की संभावना है। मिल्ने बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण इस अहम टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

मिल्ने को यह चोट पिछले रविवार को एसए20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप और एमआई केप टाउन के बीच मैच के दौरान लगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि स्कैन में इस चोट की गंभीरता सामने आई। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘जैमीसन इस समय भारत दौरे पर टीम की सफेद गेंद की टीम के साथ हैं।

उन्हें टी20 विश्व कप की टीम में जोड़ा गया है जबकि पहले उन्हें भारत और श्रीलंका में फरवरी-मार्च में होने वाले टूर्नामेंट के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया था। ’’ न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने कहा कि मिल्ने भारत दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं थे क्योंकि वह टी20 विश्व कप के लिए तैयारी में जुटे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी को एडम के लिए बहुत दुख हो रहा है।

उन्होंने टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार करने में कड़ी मेहनत की थी और ईस्टर्न केप सनराइजर्स के लिए अपने आठ मैच में वह अपनी पुरानी लय में लौटते हुए दिख रहे थे। ’’ वॉल्टर को उम्मीद है कि जैमीसन टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिन्होंने भारत दौरे पर न्यूजीलैंड के कम अनुभवी तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व किया है। जैमीसन की जगह टीम में रिजर्व खिलाड़ी की घोषणा बाद में की जाएगी।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमकेन विलियम्सन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या