दीपेंद्र सिंह ऐरी का तूफान, नेपाल की ऐतिहासिक जीत, टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार किया ये कारनामा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज नेपाल ने कारनामा कर दिखाया है, अपने आखिरी मैच में नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है। नेपाल ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की और अपना शानदार सफर खत्म किया।

By संदीप दाहिमा | Updated: February 17, 2026 22:54 IST2026-02-17T22:52:58+5:302026-02-17T22:54:41+5:30

Nepal-Beat-Scotland-First-Win-T20-World-Cup-2026-Deependra-singh-airee | दीपेंद्र सिंह ऐरी का तूफान, नेपाल की ऐतिहासिक जीत, टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार किया ये कारनामा

दीपेंद्र सिंह ऐरी का तूफान, नेपाल की ऐतिहासिक जीत, टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार किया ये कारनामा

googleNewsNext
Highlightsदीपेंद्र सिंह ऐरी का तूफान, नेपाल की ऐतिहासिक जीत, टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार किया ये कारनामा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज नेपाल ने कारनामा कर दिखाया है, अपने आखिरी मैच में नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है। नेपाल ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की और अपना शानदार सफर खत्म किया। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और अच्छी शुरुआत की, माइकल जोंस ने सिर्फ 45 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। नेपाल के तेज गेंदबाज सोमपाल कामी ने शानदार गेंदबाजी की और स्कॉटलैंड को 20 ओवर में 170 रनों पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम बीच के ओवरों में थोड़ी लड़खड़ाई मगर बाद में संभल गई, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। शानदार अर्धशतक जड़ा नेपाल को जीत दिलाई, इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में नेपाल ने पहली जीत दर्ज की।

Open in app