पाकिस्तान की हॉकी विश्व कप विजेता टीम के सदस्य नावेद आलम का निधन

By भाषा | Updated: July 13, 2021 19:08 IST2021-07-13T19:08:00+5:302021-07-13T19:08:00+5:30

Naved Alam, a member of Pakistan's Hockey World Cup winning team, dies | पाकिस्तान की हॉकी विश्व कप विजेता टीम के सदस्य नावेद आलम का निधन

पाकिस्तान की हॉकी विश्व कप विजेता टीम के सदस्य नावेद आलम का निधन

कराची, 13 जुलाई पाकिस्तान की हॉकी विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे नावेद आलम का मंगलवार को लाहौर में निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही पता चला था कि वह रक्त कैंसर से पीड़ित हैं।

नावेद 47 साल के थे।

विश्व कप 1994 जीतने वाली पाकिस्तान की टीम के अहम सदस्य आलम के कुछ दिन पहले ही रक्त कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था जब उन्होंने बीमार होने पर अस्पताल में जांच कराई थी।

परिवार ने घोषणा की, ‘‘बड़े दुख के साथ हम घोषणा करते हैं कि कैंसर से जूझने के बाद नावेद आलम का आज निधन हो गया।’’

फुलबैक के रूप में खेलने वाले नावेद की सोमवार को लाहौर में कीमोथेरेपी शुरू हुई थी जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई।

सिंध सरकार ने अस्पताल को पत्र लिखकर पुष्टि की थी कि वे नावेद के उपचार का पूरा खर्चा उठाएंगे लेकिन खेल के पूर्व दिग्गजों ने 1996 अटलांटा खेलों में खेलने वाले ओलंपियन की मदद के लिए आगे नहीं आने के लिए पाकिस्तान हॉकी महासंघ पर निशाना साधा।

नावेद 2008 में बीजिंग ओलंपिक खेलों में पाकिस्तान हॉकी टीम के मैनेजर भी रहे।

पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने 2016 में उन्हें निदेशक (विकास एवं घरेलू हॉकी) नियुक्त किया था लेकिन कई मुद्दों पर उनके बीच टकराव की स्थिति हो गई।

नावेद ने कुछ समय के लिए बांग्लादेश की टीम को भी कोचिंग दी।

हॉकी महासंघ के सचिव आसिफ बाजवा ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह, नावेद और ओलंपियन दानिश कलीम राष्ट्रीय टीम के लिए 10 साल तक खेलते हुए काफी करीब थे।

उन्होंने कहा, ‘‘आज का दिन बड़ा दुखद है, हमने अपने हॉकी परिवार का एक दिग्गज खो दिया।’’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी उनके निधन पर शोक जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app