NAM VS SCO 2024 ICC Men's T20 World Cup: ग्रुप बी में नंबर एक टीम स्कॉटलैंड, नामीबिया को पांच विकेट हराया, गत चैंपियन इंग्लैंड और पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया छूटे पीछे

Namibia vs Scotland, 12th Match 2024 ICC Men's T20 World Cup: स्कॉटलैंड ने टी20 विश्व कप में नामीबिया को पांच विकेट से हराकर ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 7, 2024 12:27 IST

Open in App
ठळक मुद्देNamibia vs Scotland, 12th Match 2024 ICC Men's T20 World Cup: नामीबिया को अंत में कुछ लचर गेंदबाज़ी का खामियाजा भुगतना पड़ा।Namibia vs Scotland, 12th Match 2024 ICC Men's T20 World Cup: स्कॉटलैंड ने नौ गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।Namibia vs Scotland, 12th Match 2024 ICC Men's T20 World Cup: स्कॉटलैंड की चार टी20 मैचों में नामीबिया पर यह पहली जीत है।

Namibia vs Scotland, 12th Match 2024 ICC Men's T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड ने कमाल कर दिया। तीन अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है। गत चैंपियन इंग्लैंड और पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पीछे छूट गए। इंग्लैंड के खिलाफ स्कॉटलैंड का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। दोनों टीम में अंक का बंटवारा हुआ था। 5 विकेट से नामीबिया को हराया। 9 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया। नामीबिया को अंत में कुछ लचर गेंदबाज़ी का खामियाजा भुगतना पड़ा और खेल फिसल गया।

नामीबिया ने नौ विकेट पर 155 रन बनाये और स्कॉटलैंड ने नौ गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रिची बेरिंगटन ने 35 गेंद में नाबाद 47 रन बनाये और पांचवें विकेट के लिये माइकल लीस्क) 17 गेंद में 35 रन) के साथ 74 रन की साझेदारी की। स्कॉटलैंड की चार टी20 मैचों में नामीबिया पर यह पहली जीत है।

स्कॉटलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच से एक अंक मिला था। अब वह तीन अंक लेकर शीर्ष पर है। आस्ट्रेलिया और नामीबिया के दो अंक हैं। नामीबिया ने ओमान को पहले मैच में सुपर ओवर में हराया था। ऑस्ट्रेलिया का सामना शनिवार को इंग्लैंड से होगा। कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 30 गेंद में 52 रन बनाए।

पांचवें विकेट के लिये जेन ग्रीन (28) के साथ 51 रन जोड़े। इसकी मदद से नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 155 रन बनाये। इरास्मस ने 14 रन देकर दो विकेट लिये। स्कॉटलैंड का स्कोर एक समय 11 ओवर में चार विकेट पर 73 रन था लेकिन बेरिंगटन और लीस्क ने टीम को जीत तक पहुंचाया।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपScotlandआईसीसीबीसीसीआई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या