PCB अध्यक्ष पद संभालते ही बोले नजम सेठी- प्रथम श्रेणी क्रिकेट को पुनर्जीवित करने के लिए अथक प्रयास करेगी प्रबंधन समिति

By मनाली रस्तोगी | Published: December 22, 2022 01:21 PM2022-12-22T13:21:13+5:302022-12-22T13:23:24+5:30

Najam Sethi says Management Committee will work tirelessly to revive first class cricket | PCB अध्यक्ष पद संभालते ही बोले नजम सेठी- प्रथम श्रेणी क्रिकेट को पुनर्जीवित करने के लिए अथक प्रयास करेगी प्रबंधन समिति

(Photo credit: Twitter)

googleNewsNext
Highlightsनजम सेठी ने कहा कि रमीज राजा के नेतृत्व वाली क्रिकेट सरकार अब नहीं रही।उन्होंने कहा कि 2014 पीसीबी संविधान बहाल है।सेठी ने आगे कहा कि हजारों क्रिकेटरों को फिर से रोजगार मिलेगा।

कराची: पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष पद से पाकिस्तान सरकार ने हटाकर देश में अगले चार महीनों तक क्रिकेट का संचालन करने के लिए नजम सेठी की अगुवाई में 14 सदस्यीय पैनल नियुक्त किया है। पाकिस्तान सरकार ने बुधवार देर रात रमीज को बर्खास्त करने के संबंध में अधिसूचना जारी की। यह फैसला पाकिस्तान के इंग्लैंड के हाथों टेस्ट श्रृंखला में 0-3 से करारी हार के बाद लिया गया 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने यह अधिसूचना जारी की जिसे कैबिनेट से मंजूरी मिलना बाकी है जो कि महज औपचारिकता है। पीसीबी के संरक्षक शरीफ ने रमीज को हटाकर सेठी की अगुवाई में नया पैनल नियुक्त किया है। रमीज को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सितंबर 2021 में पीसीबी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। वह 15 महीने तक इस पद पर रहे। इस बीच सेठी ने ट्वीट किया। 

नजम सेठी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "रमीज राजा के नेतृत्व वाली क्रिकेट सरकार अब नहीं रही। 2014 पीसीबी संविधान बहाल है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट को पुनर्जीवित करने के लिए प्रबंधन समिति अथक प्रयास करेगी। हजारों क्रिकेटरों को फिर से रोजगार मिलेगा। क्रिकेट में अकाल खत्म हो जाएगा।" एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "पीसीबी मामलों में बदलाव का स्वागत करने के लिए सभी क्रिकेट प्रेमियों का धन्यवाद। कृपया हमारी टीम को आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दें। बहुत काम करना बाकी है और कुछ अधूरा!"

 

रमीज रजा चौथे पूर्व क्रिकेटर थे जिन्हें पीसीबी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनसे पहले जिन क्रिकेटरों ने यह पद संभाला था उनमें एजाज बट (2008-11), जावेद बुर्की (1994-95) और अब्दुल हफीज कारदार (1972-77) शामिल हैं। सेठी 2013 से 2018 तक पीसीबी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे थे। उन्होंने 2018 के आम चुनावों में इमरान की पार्टी की जीत के बाद अपना पद छोड़ दिया था।

(भाषा इनपुट के साथ)

Open in app