MI vs DC Qualifier 1: मुंबई इंडियंस ने मारी फाइनल में एंट्री, 57 रनों से हारी दिल्ली को मिलेगा एक और मौका

दिल्ली की ओर से सबसे अधिक 65 रन मार्क्स स्टोइनिस ने बनाए, वहीं अक्षर पटेल ने भी 42 रनों का योगदान दिया। 

By अमित कुमार | Updated: November 5, 2020 23:15 IST2020-11-05T18:20:04+5:302020-11-05T23:15:11+5:30

Mumbai vs Delhi Qualifier 1 Live Cricket Score Commentary Dubai International Cricket Stadium | MI vs DC Qualifier 1: मुंबई इंडियंस ने मारी फाइनल में एंट्री, 57 रनों से हारी दिल्ली को मिलेगा एक और मौका

मुंबई ने जीता मैच। (फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsअश्विन ने डिकॉक को शिखर धवन के हाथों कैच आउट करा दिल्ली को दूसरी सफलता दिलाई।चार बार खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई के पास एक बार फिर आईपीएल जीतने का मौका होगा। पोलार्ड इस मुकाबले में खाता खोलने में सफल नहीं हो सकें। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 तो वहीं ट्रेट बोल्ट ने दो विकेट झटकने का काम किया।

मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 57 रन से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। चार बार खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई के पास एक बार फिर आईपीएल जीतने का मौका होगा। दिल्ली की ओर से सबसे अधिक 65 रन मार्क्स स्टोइनिस ने बनाए, वहीं अक्षर पटेल ने भी 42 रनों का योगदान दिया। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 तो वहीं ट्रेट बोल्ट ने दो विकेट झटकने का काम किया। वहीं क्रुणाल पंड्या और किरोन पोलार्ड ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 

 लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। पृथ्वी शॉ को पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजने का काम किया। पृथ्वी शॉ के बाद अजिंक्य रहाणे भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। जसप्रीत बुमराह ने अगले ही ओवर में शिखर धवन को बोल्ड कर दिल्ली को एक और झटका दिया। श्रेयस अय्यर को जसप्रीत बुमराह ने कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया।

ऋषभ पंत बल्ले से एक बार फिर फ्लॉप साबित रहे। पंत को क्रुणाल पंड्या ने सूर्यकुमार यादव के हाथों 3 के स्कोर पर कैच आउट हो गए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने दिल्ली के सामने 201 रनों का लक्ष्य रखा है। मुंबई की ओर से हार्दिक पंड्या और ईशान किशन ने अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। ईशान किशन 30 गेंदों में 55 तो वहीं हार्दिक पंड्या ने 14 गेंदों में 37 रनों का योगदान दिया। मुंबई की शुरुआत एक बार फिर खराब रही।

दूसरे ही ओवर में रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए। रोहित शर्मा को आर अश्विन ने अपनी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। सूर्यकुमार यादव ने डिकॉक के साथ साझेदारी कर टीम को 70 के पार पहुंचाया। इस बीच अश्विन ने डिकॉक को शिखर धवन के हाथों कैच आउट करा दिल्ली को दूसरी सफलता दिलाई। डिकॉक 25 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए।

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए एक बार फिर संभली हुई पारी खेली। सूर्य कुमार यादव ने 38 गेंदों 51 रनों की पारी खेली। यादव को अश्विन नॉर्खिया ने डेनियल सैम्स के हाथों कैच आउट कराया। अगेली ही ओवर किरोन पोलार्ड को भी अश्विन ने रबाडा के हाथों कैच आउट कराया। पोलार्ड इस मुकाबले में खाता खोलने में सफल नहीं हो सकें। 

दिल्ली ने अपनी टीम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया । वहीं मुंबई की टीम में जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पंड्या की वापसी हुई । जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा। दुबई में मौसम साफ रहेगा। तापमान के 22 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, नाथन कुल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट, राहुल चाहर और जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, डेनियल सैम्स, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगीसो रबाडा और एनरिक नॉर्टजे।

05 Nov, 20 : 11:11 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: फाइनल में पहुंची मुंबई

मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 57 रन से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। चार बार खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई के पास एक बार फिर आईपीएल जीतने का मौका होगा

05 Nov, 20 : 11:00 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: जीत के करीब मुंबई

दिल्ली को 18 गेंदों में जीत के लिए 86 रनों की जरूरत है। दिल्ली के लिए अब यह टारगेट चेज करना लगभग असंभव हो गया है। मुंबई फाइनल में पहुंचने के बेहद करीब पहुंच गई है।

05 Nov, 20 : 10:44 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: स्टोइनिस 65 रन बनाकर आउट

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मार्क्स स्टोइनिस ने सबसे अधिक 46 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। स्टोइनिस को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर दिल्ली के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को तोड़ने का काम किया। 

05 Nov, 20 : 10:33 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: 50 रनों की साझैदारी पूरी

मार्क्स स्टोइनिस और अक्षर पटेल ने महज 30 गेंदों में 50 रनों की साझैदारी पूरी की। इस बीच स्टोइनिस ने इस सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक भी पूरा किया।

05 Nov, 20 : 10:23 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: पंत भी आउट

ऋषभ पंत बल्ले से एक बार फिर फ्लॉप साबित रहे। पंत को क्रुणाल पंड्या ने सूर्यकुमार यादव के हाथों 3 के स्कोर पर कैच आउट हो गए।

05 Nov, 20 : 10:10 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: इन टीमों का ऐसा रहा है रिकॉर्ड

दिल्ली के बाद मुंबई और चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले ओवर में तीन-तीन बार विकेट खोया है। वहीं राजस्थान, हैदराबाद और केकेआर ने दो-दो बार अपना विकेट पहले ओवर में खोया है।

05 Nov, 20 : 10:07 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: दिल्ली ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

दिल्ली ने 9वीं बार इस सीजन पहले ओवर में विकेट गंवाए।  मुंबई के खिलाफ दिल्ली ने पहले ही ओवर में तीन विकेट गंवा दिए। पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हुए। 

05 Nov, 20 : 09:55 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: अय्यर भी लौटे पवेलियन

श्रेयस अय्यर को जसप्रीत बुमराह ने कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। दिल्ली की ओर से मार्क्स स्टोइनिस और ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे हैं।

05 Nov, 20 : 09:43 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates:धवन भी लौटे पवेलियन

जसप्रीत बुमराह ने अगले ही ओवर में शिखर धवन को बोल्ड कर दिल्ली को एक और झटका दिया। शिखऱ धवन भी खाता खोलने में नाकाम रहे। 

05 Nov, 20 : 09:34 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: दिल्ली को डबल झटका

दिल्ली की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। पृथ्वी शॉ को पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजने का काम किया। पृथ्वी शॉ के बाद अजिंक्य रहाणे भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए।

05 Nov, 20 : 09:25 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: अश्विन रहे सफल गेंदबाज

मुंबई की तरफ से सूर्य कुमार यादव ने 51, इशान किशन ने नाबाद 55 और हार्दिक पंडया ने नाबाद 37 रन बनाये। दिल्ली की तरफ से आर अश्विन ने 29 रन देकर तीन विकेट लिये।

05 Nov, 20 : 09:16 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: मुंबई ने बनाए 200 रन

हार्दिक पंड्या और ईशान किशन ने अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। ईशान किशन 30 गेंदों में 55 तो वहीं हार्दिक पंड्या ने 14 गेंदों में 37 रनों का योगदान दिया। 

05 Nov, 20 : 09:04 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: 18 ओवर में 162 रन

क्रुणाल पंड्या को मार्क्स स्टोइनिस ने 13 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। एक छोर से ईशान किशन लगातार टीम के लिए रन बना रहे हैं। मुंबई ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बना लिए हैं।

05 Nov, 20 : 08:57 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: पोलार्ड 0 पर आउट

किरोन पोलार्ड को भी अश्विन ने रबाडा के हाथों कैच आउट कराया। पोलार्ड इस मुकाबले में खाता खोलने में सफल नहीं हो सकें। 
 

05 Nov, 20 : 08:48 PM

यादव ने खेली बेहतरीन पारी

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए एक बार फिर संभली हुई पारी खेली। सूर्य कुमार यादव ने 38 गेंदों 51 रनों की पारी खेली।

05 Nov, 20 : 08:43 PM

इस वजह से खिलाड़ियों बांधी पट्टी

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा अपने पिता के निधन के कारण स्वदेश लौट गये। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने मोहित के पिता के सम्मान में मैच के दौरान अपनी बांह पर काली पट्टियां बांध रखी थी। 

05 Nov, 20 : 08:25 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: रोहित ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में 13वीं बार वह 0 के स्कोर पर आउट हुए हैं। इसके साथ ही रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

05 Nov, 20 : 08:17 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: डिकॉक आउट

अश्विन ने डिकॉक को शिखर धवन के हाथों कैच आउट करा दिल्ली को दूसरी सफलता दिलाई। डिकॉक 25 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए।

05 Nov, 20 : 08:05 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: 27 गेंदों में 47 रनों की साझेदारी

पावरप्ले खत्म होने पर मुंबई ने एक विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं। डिकॉक और सूर्यकुमार यादव के बीच 27 गेंदों में 47 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

05 Nov, 20 : 07:54 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: फॉर्म में डिकॉक

क्विंटन डिकॉक लगातार चौकों-छक्कों में डील कर रहे हैं। डि कॉक 18 गेंदों में 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। वह अब तक 5 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।

05 Nov, 20 : 07:40 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: रोहित शर्मा आउट

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। दूसरे ही ओवर में रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए। रोहित शर्मा को आर अश्विन ने अपनी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया।

05 Nov, 20 : 07:34 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: पहले ओवर से 15 रन

क्विंटन डिकॉक ने डेनियल सैम्स की गेंद पर चौका जड़कर अपना और मुंबई का खाता खोला। पहले ही ओवर में डि कॉक ने तीन चौके लगाए। पहले ओवर से 15 रन आए।

05 Nov, 20 : 07:28 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: मुंबई की कोशिश बेहतर शुरुआत करने की होगी

हैदराबाद के खिलाफ मौजूदा चैंपियन के बल्लेबाज नहीं चल पाए थे। ऐसे में दिल्ली के खिलाफ टीम बेहतर शुरुआत करना चाहेगी।

05 Nov, 20 : 07:16 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: जीतने वाली टीम पहुंच जाएगी फाइनल में

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में से जो भी यह मुकाबला जीतेगी वह आईपीएल 2020 के फाइनल में जाने वाली पहली टीम बन जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में जाने का एक और मौका मिलेगा।

05 Nov, 20 : 07:08 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: दिल्ली ने जीता टॉस

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली ने अपनी टीम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। 

05 Nov, 20 : 07:00 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates:आज हारे तो मिलेगा दूसरा मुकाबला

इस मैच को हारने वाली टीम एलीमिहनेटर मुकाबले की विजेता टीम से दूसरा क्वालीफायर मैच खेलेगी। मुंबई और दिल्ली दोनों की कोशिश आज जीत हासिल करने की होगी।

05 Nov, 20 : 06:52 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: रोहित ने कही यह बात

मुंबई ने दिल्ली को दोनों मैच में हराया था, लेकिन रोहित ने कहा कि वह इतिहास है। रोहित ने कहा कि वह दिल्ली के खिलाफ एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

05 Nov, 20 : 06:38 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: दिल्ली के गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

दिल्ली की ओर से दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा (25 विकेट) और एनरिक नोर्जे (19 विकेट) ने उसकी गेंदबाजी विभाग की अगुवाई सफलतापूर्वक की है।

05 Nov, 20 : 06:29 PM

MI vs DC Qualifier 1 LIVE Updates: धवन पर रहेगी नजरें

दिल्ली की ओर से शिखर धवन एक बार फिर बड़ा स्कोर कर सकते हैं। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी।

Open in app