'MSD मतलब 'मेंटेन सोशल डिस्टेंसिंग': मुंबई पुलिस ने अनोखे अंदाज में किया एमएस धोनी को बर्थडे विश

Mumbai Police Birthday wish to MS Dhoni: मुंबई पुलिस ने स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी के बर्थडे पर उन्हें अनोखे अंदाज में विश किया है और MSD का नया मतलब बताया है

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: July 7, 2020 14:46 IST2020-07-07T14:46:49+5:302020-07-07T14:46:49+5:30

Mumbai Police shares unique wish on MS Dhoni 39th birthday, with social distancing twist | 'MSD मतलब 'मेंटेन सोशल डिस्टेंसिंग': मुंबई पुलिस ने अनोखे अंदाज में किया एमएस धोनी को बर्थडे विश

धोनी को बर्थडे विश करते हुए धोनी ने दिया सोशल डिस्टेंसिंग का संदेश (Twitter/Mumbai Police)

Highlightsएमएस धोनी के 39वें जन्मदिन पर मुंबई पुलिस ने अपनी रचनात्मक विश से जीता फैंस का दिलधोनी के बर्थडे पर मुंबई पुलिस ने MSD का मतलब बताया 'मेंटेन सोशल डिस्टेंसिंग'

मुंबई पुलिस ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बर्थडे पर एक क्रिएटिव पोस्ट के जरिए शानदार अंदाज में बर्थड विश किया। धोनी मंगलवार को 39 साल के हो गए। मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर धोनी को बर्थडे विश करते हुए मुंबई पुलिस ने अपने फॉलोअर्स को सोशल डिस्टेंसिंग का भी मैसज दिया।

मुंबई पुलिस ने एक स्टेडियम की तस्वीर शेयर की, जिसमें एक क्रिकेट स्टंप, बैट, बॉल और ग्लव्स के साथ ही MSD शब्द लिखा नजर आ रहा है। हालांकि उन्होंने MSD शब्द को एक ट्विस्ट देते हुए उसमें सोशल डिस्टेंसिंग का ऐंगल जोड़ दिया। मुंबई पुलिस ने धोनी के नाम की जगह, MSD का फुल फॉर्म 'मेंटेन सोशल डिस्टेसिंग' (सामाजिक दूरी बनाए रखें) लिखा।

धोनी के बर्थडे पर मुंबई पुलिस ने बताया MSD का नया मतलब

साथ ही इस तस्वीर पर मुंबई पुलिस ने एक महत्वपूर्ण संदेश लिखा, 'इसे 'माही वे' में करें- नॉट आउट रहे, कूल रहें और कोरोना वायरस को स्टंप करें, हैपी बर्थडे कैप्टन कूल।' 

मुंबई पुलिस द्वारा धोनी को अनोखे अंदाज में बर्थडे विश करते ही ये पोस्ट वायरल हो गई और फैंस ने मुंबई पुलिस के इस अंदाज की तारीफ करते हुए उसकी जमकर तारीफ की।


एमएस धोनी भारत के लिए आखिरी बार 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे, जिसमें भारत को दिल तोड़ने वाली हार मिली थी। धोनी इसके बाद से क्रिकेट से दूर रहे हैं और तमाम अफवाहों और अटकलों के बावजूद अपने संन्यास पर चुप्पी साध रखी है। 

Open in app