MI vs LSG IPL 2025: लखनऊ का बदला मुंबई में?, मुंबई इंडियंस की लगातार 5वीं जीत, एलएसजी को हराया, रिकलटन-सूर्यकुमार के बाद बुमराह 'चौका'

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: रेयान रिकलटन (58 रन) और सूर्यकुमार यादव (54 रन) के तेज अर्धशतकों के बाद जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिया और 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 27, 2025 19:27 IST

Open in App
ठळक मुद्देभारत के टी20 कप्तान  सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में 4,000 रन भी पूरे किए।आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को हराया। 

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने लगातार 5वीं जीत हासिल की। आखिरकार मुंबई इंडियंस ने लखनऊ का बदला मुंबई में ले लिया। रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 54 रन से हराया। विकेटकीपर बल्लेबाज रेयान रिकलटन (58 रन) और सूर्यकुमार यादव (54 रन) के तेज अर्धशतकों के बाद जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिया और 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। मुंबई ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 215 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 161 रन बना सकी। एमआई की टीम अंक तालिका में टॉप-4 में पहुंच गई है। इस आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपने तीसरे अर्धशतक के साथ 400 रन का आंकड़ा पार किया। भारत के टी20 कप्तान ने आईपीएल में 4000 रन भी पूरे किए।

सूर्यकुमार ने 28 गेंदों में चार छक्के और इतने ही चौके लगाकर मुंबई इंडियंस को 200 से अधिक के स्कोर तक पहुंचाने की ओर अग्रसर किया जबकि अन्य मुख्य बल्लेबाज तिलक वर्मा (06) और हार्दिक पंड्या (05) जल्दी आउट हो गए। सूर्यकुमार की पारी का सबसे शानदार शॉट प्रिंस यादव (44 रन देकर एक विकेट) की कमर से ऊंची गेंद पर घुटनों के बल बैठकर फाइन लेग पर छक्का लगाना रहा।

रिकलटन ने भी 25 गेंद में आईपीएल में अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 32 गेंद की पारी के दौरान छह चौके और चार छक्के जड़े। उन्होंने विल जैक्स (29 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन की भागीदारी निभाई। अंत में नमन धीर ने 11 गेंद में दो चौके और दो छक्के से नाबाद 25 रन और पदार्पण करने वाले कॉर्बिन बॉश ने 10 गेंद में 20 रन का योगदान दिया।

एलएसजी के लिए आवेश खान और मयंक यादव ने दो दो विकेट हासिल किए। स्पिन के अनुकूल पिच की उम्मीद में एलएसजी का पहले गेंदबाजी करने का फैसला कुछ हद तक बल्लेबाजों के अनुकूल पिच पर उलटा पड़ गया क्योंकि उनका कोई भी गेंदबाज स्ट्रोक प्ले को नियंत्रित नहीं कर पाया। मुंबई इंडियंस की रन बनाने की गति 10 रन प्रति ओवर के आसपास रही।

जबकि दूसरे हाफ में तो ऐसा लग रहा था कि वे काफी धीमी गति से रन बना रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा (12 रन) का विकेट भले ही शुरू में खो दिया हो लेकिन रिकलटन ने पावरप्ले में तेजी से रन जुटाये। लगातार दो अर्धशतक लगाने के बाद मैच में उतरे रोहित ने चोट के बाद वापसी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव (40 रन देकर दो विकेट) का स्वागत लगातार दो छक्कों के साथ किया। लेकिन भारतीय कप्तान धीमी गेंद पर आउट हो गए। मयंक ने तीसरे ओवर में 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर रोहित को ऑफ स्टंप के बाहर कैच कराया।

इस शुरुआती झटके का कोई असर नहीं हुआ और बाएं हाथ के दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज रिकलटन ने तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों की गेंदों पर शानदार शॉट लगाए। पर वह दिग्वेश राठी की गेंद पर आउट हो गए। अंत में नमन धीर और कॉर्बिन बॉश ने मुंबई इंडियंस को 200 रन का स्कोर पार कराया। नमन को ‘गेज टेस्ट’ में विफल होने के कारण अपना बल्ला बदलना पड़ा।

टॅग्स :आईपीएल 2025IPLमुंबई इंडियंसलखनऊ सुपरजायंट्सजसप्रीत बुमराहSuryakumar Yadav

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या