Highlights मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स सेमुंबई को पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से हार का सामना करना पड़ा थासूर्यकुमार यादव कैसा प्रदर्शन करते हैं, इस पर भी काफी कुछ निर्भर करेगा
MI vs CSK: आईपीएल में आज चेन्नई और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी। वानखेड़े में इस मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स चोटिल हो गए हैं और उनके इस मैच में खेलने पर संदेह है। बेन स्टोक्स के चोट का आकलन होने के बाद ही तय होगा कि वह खेलेंगे या नहीं। आज के मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पर भी सबकी नजरें होगी। क्योंकि सूर्या लंबे वक्त से फॉर्म में नहीं हैं। ऐसे में उनसे अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। लीग की सबसे सफल टीमों की भिड़ंत को आईपीएल का 'एल क्लासिको' भी कहा जाता है। इस मुकाबले पर सबकी नजरें हैं।
क्या है हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में चेन्नई और मुंबई की टीमें ब तक कुल 34 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से 20 मैच मुंबई और 14 मैच चेन्नई ने जीते हैं। वहीं, मुंबई के वानखेड़े में दोनों टीमें 10 बार भिड़ चुकी हैं। सात मुकाबले मुंबई और तीन मैच चेन्नई ने जीते। पिछले 5 मुकाबलों में मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई ने तीन और सीएसके ने दो मैच जीते हैं।
मुंबई को अपने पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में मुंबई घर में वापसी करना चाहेगी। सूर्या को अगर बड़ी पारी खेलना है तो फिर उन्हें रविंद्र जडेजा से भी संभलकर रहना होगा। क्योंकि जडेजा ने सूर्या को तीन बार आउट किया है। इसके अलावा रोहित शर्मा, ईशान किशन और खुद चेन्नई के कप्तान धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर सबकी निगाहें होंगीं।
कैसी ही वानखेड़े की पिच?
वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। वानखेड़े स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी से बनी है। आईपीएल में इस पिच पर औसत स्कोर 180 रन है। इस मैदान में कप्तान लक्ष्य का पीछा करना पसंद करते हैं। मुंबई सीजन का दूसरा मैच खेलने उतरेगी और साथ ही खाता खोना चाहेगी तो धोनी एंड कंपनी तीसरा मैच खेलेगी और अपने जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।
संभावित प्लेंइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, मोइन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे, मिचेल सैंटनर/सिसांद मगाला, दीपक चाहर, राजवर्धन हंगरगेकर
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन/ट्रिस्टन स्टब्स, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान