Chandrayaan-3 की सफलता को मुंबई इंडियंस ने 2023 के क्रिकेट विश्व कप से जोड़ा, जानिए एक दिलचस्प पहलू

मुंबई इंडियंस ने चंद्रयान-3 की सफलता पर अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से इस अवसर को यादगार बनाते हुए एक दिलचस्प तस्वीर पोस्ट की है।

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 24, 2023 09:25 IST2023-08-24T07:13:26+5:302023-08-24T09:25:13+5:30

Mumbai Indians linked the success of Chandrayaan-3 with the 2023 Cricket World Cup, know an interesting aspect | Chandrayaan-3 की सफलता को मुंबई इंडियंस ने 2023 के क्रिकेट विश्व कप से जोड़ा, जानिए एक दिलचस्प पहलू

Chandrayaan-3 की सफलता को मुंबई इंडियंस ने 2023 के क्रिकेट विश्व कप से जोड़ा, जानिए एक दिलचस्प पहलू

Highlightsमुंबई इंडियंस ने चंद्रयान-3 की सफलता पर अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से पोस्ट साझा कीमुंबई इंडियंस ने 2019 में चंद्रयान -2 का संदर्भ दिया, जो चंद्रमा की सतह पर उतरने में विफल रहा थामुंबई इंडियंस ने कहा कि 2023 में चंद्रयान -3 के साथ टीम इंडिया भी विश्व कप में सफल रहेगी

मुंबई: भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बनकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। 14 जुलाई को लॉन्च किए गए चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान ने बीते बुधवार शाम में भारतीय समयानुसार शाम 6:04 बजे सॉफ्ट लैंडिंग की।

भारतीय वैज्ञानिकों की इस महान सफलता पर न केवल पूरे देश बल्कि विश्व में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मिशन में चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह का विस्तृत विश्लेषण करेगा और पानी के निशान की खोज करेगा।

भारत  जैसे ही चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इसरो की ओर से बधाई देने वालों वालों का तांता लग गया था। इस मौके पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर इस अवसर को यादगार बनाते हुए एक दिलचस्प तस्वीर पोस्ट की। मुंबई इंडियंस ने 2019 में चंद्रयान -2 मिशन का संदर्भ दिया, जो चंद्र सतह पर उतरने में विफल रहा था।

यद दिलचस्प संयोग है कि साल 2019 में टीम इंडिया भी विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने में असफल रही थी और सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई थी। ऐसी समानताएं खींचते हुए मुंबई इंडियंस ने संकेत दिया कि इसरो ने चंद्रयान -3 के साथ टीम इंडिया भी 2023 विश्व कप में इसी तरह की वापसी कर सकती है।

साल 2019 में टीम इंडिया की कमान कप्तान विराट कोहली संभाल रहे थे और उन्होंने बेहद शानदार प्रदर्शन किया था। उस वक्त टीम इंडिया ग्रुप चरण में चोटी पर थी, लेकिन मैनचेस्टर में हुए सेमीफाइनल मैच में 21 रन से पिछड़ गई थी। साल 2021 के अंत में रोहित शर्मा ने वनडे में कप्तानी की बागडोर संभाली और उनकी कप्तानी में 2023 विश्व कप टूर्नामेंट पहली बार होने जा रहा है। 

Open in app