Mumbai Indians IPL 2025: मुंबई इंडियंस में बड़े बदलाव?, मार्क बाउचर और जहीर खान की जगह इन पूर्व खिलाड़ी को बनाया मुख्य और गेंदबाजी कोच, देखें लिस्ट

Mumbai Indians IPL 2025: महेला जयवर्धने 2017-2022 तक मुंबई इंडियंस के साथ इसी भूमिका में जुड़े हुए थे।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 13, 2024 18:03 IST

Open in App
ठळक मुद्देMumbai Indians IPL 2025: महेला जयवर्धने को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है।Mumbai Indians IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने मेगा नीलामी से पहले बड़ा बदलाव किया।  Mumbai Indians IPL 2025: 2017-2022 तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए थे।

Mumbai Indians IPL 2025इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारी शुरू हो गई। सभी 10 टीमों ने पेंच कसना शुरू कर दिया। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन 2024 में बेहद खराब रहा था। मुंबई इंडियंस ने बड़े बदलाव किए। मुख्य कोच और गेंदबाजी कोच को बदल दिया गया है। मुंबई इंडियंस ने 2023 चरण में नॉकआउट के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन 2024 का प्रदर्शन काफी खराब रहा, जिसमें टीम 14 मैच में से केवल चार में ही जीत दर्ज कर पाई। महेला जयवर्धने मुख्य कोच और पारस म्हाम्ब्रे गेंदबाजी कोच के रूप में काम करेंगे।

जयवर्धने इस तरह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर की जगह लेंगे जो दो साल तक मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच थे। पारस भारत के पूर्व सुपरस्टार जहीर खान की जगह लेंगे। जो लखनऊ सुपर जाइट्स से जुड़ गए हैं। मुंबई इंडियंस ने मेगा नीलामी से पहले बड़ा बदलाव किया। जयवर्धने 2017-2022 तक मुंबई इंडियंस के साथ इसी भूमिका में जुड़े हुए थे।

फ्रेंचाइजी ने 2017, 2019 और 2020-21 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जीता था। जयवर्धने ने कहा, ‘मुंबई इंडियंस परिवार में मेरी यात्रा हमेशा विकास करने की रही है। 2017 में ध्यान सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का एक ग्रुप बनाने पर था और हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।’

उन्होंने कहा, ‘अब वापसी में उसी भूमिका में मुंबई इंडियंस के इतिहास में योगदान देना जारी रखने का मौका एक रोमांचक चुनौती है जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’ बाउचर ने दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय टीम छोड़ने के बाद 2022 सीज़न के लिए जयवर्धने की जगह ली थी। एमआई तालिका में सबसे नीचे रहा।

बाउचर को IL T20, SA20 या MI NY में किसी अन्य टीम में स्थानांतरित किया जाएगा। 2022 में जयवर्धने क्रिकेट के वैश्विक प्रमुख बन गए थे। कोचिंग स्टाफ के साथ काम किया और एमआई (डब्ल्यूपीएल), एमआई न्यूयॉर्क (एमएलसी) और प्रत्येक को एक ट्रॉफी दिलाई।

टॅग्स :आईपीएल 2025मुंबई इंडियंसजहीर खानश्रीलंका क्रिकेट टीमरोहित शर्माहार्दिक पंड्याSuryakumar Yadavदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमSouth Africa Cricket Team

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या