32 साल के हुए रोहित शर्मा, इस तरह मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ मनाया जन्मदिन

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर खिलाड़ी रोहित शर्मा ने मंगलवार 30 अप्रैल को अपना 32वां जन्मदिन मनाया।

By सुमित राय | Published: April 30, 2019 05:58 PM2019-04-30T17:58:05+5:302019-04-30T17:58:05+5:30

Mumbai Indian Captain Rohit Sharma Celebrated his 32nd Birthday | 32 साल के हुए रोहित शर्मा, इस तरह मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ मनाया जन्मदिन

रोहित शर्मा 32 साल के हो गए हैं

googleNewsNext
Highlightsरोहित का पूरा नाम रोहित गुरूनाथ शर्मा हैरोहित का जन्म 30 अप्रैल,1987 में नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। रोहित ने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ बर्थडे मनाया।

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर खिलाड़ी रोहित शर्मा ने मंगलवार 30 अप्रैल को अपना 32वां जन्मदिन मनाया। रोहित शर्मा ने आईपीएल में उनकी टीम मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ बर्थडे मनाया। इस मौके पर मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है जिसमें रोहित शर्मा टीम के खिलाड़ियों के साथ केक काटते दिख रहे है।

रोहित का पूरा नाम रोहित गुरूनाथ शर्मा है और विश्व क्रिकेट में उन्हें हिटमैन के नाम से भी जाना जाता है। रोहित का जन्म 30 अप्रैल,1987 में नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। रोहित सलामी बल्लेबाजी से पहले एक मिडल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में जाने जाते थे। रोहित टेस्ट, वनडे और टी-20 क्रिकेट के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलते हैं। भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के उप-कप्तान के अलावा वह आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान भी हैं।


रोहित शर्मा ने 13 दिसंबर 2015 को लंबी दोस्ती के बाद रितिका सजदेह से शादी की थी। दिसंबर 2018 को दोनों माता-पिता बने और उनकी बेटी का नाम समायरा है। रोहित अक्सर अपनी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर करते रहते हैं। बेटी के साथ उनके क्यूट वीडियो और फोटो क्रिकेट फैंस के बीच काफी पसंद किए जाते हैं।

Open in app