HighlightsMI vs KKR IPL 2026 Match: संचालन परिषद ने शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।MI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई के साथ लीग के 2026 सत्र के लिए काम कर रहे थे।MI vs KKR IPL 2026 Match: ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट इंजीनियर जान विलियम लैंगफोर्ड के असमय निधन पर गहरा शोक जताया।
मुंबईः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में काम करने वाले एक ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट इंजीनियर जान विलियम लैंगफोर्ड (76) मुंबई के एक होटल में मृत पाए गए। मुंबई पुलिस ने कहा कि लैंगफोर्ड 30 मार्च की सुबह होटल ट्राइडेंट में बेहोश पाए गए। बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम किया जा चुका है। फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक ट्राइडेंट होटल में ठहरा हुआ था। पुलिस ने उनकी मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान लैंगफोर्ड के रूप में हुई है, जो आईपीएल की ब्रॉडकास्ट टीम से जुड़े एक ब्रिटिश नागरिक थे। आईपीएल सीजन के लिए 24 मार्च से मुंबई के ट्राइडेंट होटल में ठहरे हुए थे।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) संचालन परिषद ने मंगलवार को ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट इंजीनियर जान विलियम लैंगफोर्ड के असमय निधन पर गहरा शोक जताया जो बीसीसीआई के साथ लीग के 2026 सत्र के लिए काम कर रहे थे। संचालन परिषद ने शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।
उन्हें आखिरी बार वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 का मैच देखने के बाद जीवित देखा गया था, जहां वे मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच के दौरान मौजूद थे। अगले दिन जब होटल के कर्मचारी कमरे से संपर्क नहीं कर पाए तो चिंता का विषय बन गया। बार-बार फोन करने पर भी कोई जवाब न मिलने पर, कर्मचारियों ने मास्टर चाबी का इस्तेमाल करके उनके कमरे में प्रवेश किया।
फर्श पर बेसुध पाए गए। होटल के डॉक्टर ने उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ने आकस्मिक मृत्यु (एडीआर) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मृत्यु के सटीक कारण का पता लगाया जा सके, जो फिलहाल स्पष्ट नहीं है। अधिकारी आगे की चिकित्सा रिपोर्ट की प्रतीक्षा करते हुए घटना की जांच जारी रखे हुए हैं।