भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल के अलावा सबसे ज्यादा हेयरस्टाइल के लिए चर्चा में रहते हैं। धोनी एक बार फिर अपने बालों के कारण चर्चा में हैं। दरअसल, धोनी ने एक चॉकलेट के लिए ऐड शूट किया है, जिसमें वह लंबे बालों के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही इसमें वह भोजपुरी लहजे में कुछ शब्द भी बोल रहे हैं।
पाकिस्तानी राष्ट्रपति भी थे धोनी के हेयर स्टाइल पर फिदा
अपने डेब्यू मैच से लेकर अब तक के कई मैचों में उनके अलग तरह के हेयरस्टाइल ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। एक वक्त था जब लंबे बाल धोनी की पहचान हुआ करते थे और इन लंबे बालों पर केवल लड़कियां ही नहीं, बल्कि परवेज मुशर्रफ भी फिदा थे। हालांकि धोनी अपने बालों के साथ हमेशा प्रयोग करते रहते हैं और अलग-अलग हेयरस्टाइल अपनाते हैं। धोनी के इस अलग-अलग हेयर स्टाइल के पीछे सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट सपना भावनानी का हाथ है। आइए आज हम आपको बता रहे हैं धोनी ने कब-कब हेयरस्टाइल चेंज किया।
![]()
लंबे बालों के साथ किया था करियर स्टार्ट
महेंद्र सिंह धोनी ने जब क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी, तब उन्होंने लंबे बाल रखे थे। उस समय धोनी के बाल लगभग कंधे तक थे और । साल 2006 में टीम इंडिया जब पाकिस्तान दौरे पर थी, तब धोनी के बालों की तारीफ तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी की थी। प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान मुशर्रफ ने धोनी से कहा था कि भले ही बहुत सारे फैन्स ने आपको हेयरकट लेने के लिए कहा हो, लेकिन मेरी सलाह मानें तो आप इस हेयरस्टाइल में बहुत अच्छे लगते हैं, आप इन्हें कभी मत काटना।
छोटे बालों को भी फैन्स ने खूब किया पसंद
धोनी के लंबे बाल फैन्स को बहुत पसंद थे, लेकिन जब धोनी ने अपने बाल कटाए तो उसे भी फैन्स ने खूब पसंद किया। धोनी की मुलाकात जब सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट सपना भावनानी से हुई तब उन्होंने धोनी को हेयर कलर और हेयरस्टाइल चेंज करने की सलाह दी। इसके बाद धोनी ने अपने बाल छोटे किए थे।
क्लीन शेव हेयर से सबको चौंकाया
साल 2011 में श्रीलंका से वर्ल्ड कप जीतने के बाद कैप्टन कूल के क्लीन शेव हेयर लुक ने सबको चौंका दिया। बता दें कि धोनी ने वादा किया था कि अगर भारत वर्ल्ड कप जीत गया तो वे अपना सर मुंडवाएंगे। उनका यह स्टाइल धोनी कट के नाम से फैन्स में पॉपुलर हुआ था।
2012 में ट्राय किया था स्पाइक्स
इंडिया में धोनी की हेयरस्टाइल फुटबॉलर डेविड बैकहम के हेयरस्टाइल से ज्यादा फेमस है। धोनी ने जनवरी 2012 में स्पाइक्स भी ट्राय किया था। अपनी नई बाइक रेसिंग टीम की लॉन्चिंग के वक्त धोनी स्पाइकी लुक में नजर आए थे।
धोनी डेविड बेकहम को करते है कॉपी
कहा जाता है कि धोनी अक्सर डेविड बेकहम को कॉपी करते हैं। बेकहम फुटबॉल प्लेयर हैं तो धोनी भी फुटबॉल के लिए क्रेजी हैं। धोनी कई बार बेकहम की लुक कॉपी करते हैं। साल 2013 में चैंपियंस लीग टी-20 मैच के दौरान भी धोनी ने बेकहम को कॉपी किया था। उन्होंने सिर के दोनों तरफ महीन ट्रिमिंग और बीच में बड़े बाल रखे थे।
धोनी के बालों में दिखता है फुटबॉल का क्रेज
ये बात सभी को पता है कि धोनी बचपन में क्रिकेटर में नहीं, बल्कि फुटबॉल में ज्यादा इंट्रेस्ट था और इसका असर अभी भी उनके हेयरस्टाइल पर दिखता है। डेविड बेकहम के बाद धोनी ने अपनी नई हेयर स्टाइल इटली के फुटबॉल स्टार मारियो बालोटेली की तरह रखी थी।
साइड स्वेप्ट हेयर लुक नजर आए धोनी
अलग-अलग तरह की हेयर स्टाइल अपनाने के बाद धोनी ने साल 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान एक फिर फैसला किया की वे एक सिंपल साइड स्वेप्ट हेयर लुक रखेंगे। इसके बाद से ही धोनी ने साइड स्वेप्ट हेयर हेयरस्टाइल रखी है।