धोनी का रजनीकांत स्टाइल सोशल मीडिया पर हिट, लाखों लोग देख चुके हैं ये वीडियो

आईपीएल-2018 की शुरुआत 7 अप्रैल से हो रही है। पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाना है।

By विनीत कुमार | Updated: March 6, 2018 15:43 IST

Open in App

आईपीएल के पहले सीजन से चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़े महेंद्र सिंह धोनी की एक पहचान अब टीवी पर उनके दक्षिण भारत की पारंपरिक वेशभूषा और लुक में नजर आने वाले कई टीवी एड भी हैं। दो साल बाद धोनी एक बार फिर आईपीएल में वापसी कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे।

चेन्नई के फैंस भी टीम की वापसी से खुश हैं और इसका एक 'सबूत' अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी के एक फैन ने रजनीकांत की आने वाली फिल्म काला का टीजर धोनी पर बनाकर पेश किया है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'काला' का टीजर रिलीज हुआ है। इसके बाद टीजर पर एक फैन ने धोनी का वीडियो बना डाला।

आप भी देखिए रजनीकांत स्टाइल में धोनी का वीडियो... 

धोनी के सुपरस्टार लुक पर आए ये ट्वीट

बता दें कि आईपीएल-2018 की शुरुआत 7 अप्रैल से हो रही है। पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाना है। मैच फिक्सिंग के विवादों के कारण चेन्नई सुपरकिंग्स दो साल के बैन के बाद वापसी कर रही है। इस बार चेन्नई की टीम में शेन वॉटसन, सुरेश रैना, केदार जाधव, फाफ डु प्लेसिस, मार्क वुड, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर जैसे दिग्गज हैं। वहीं, रविचंद्रन अश्विन इस बार चेन्नई का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीद कर अपना कप्तान बनाया है।

टॅग्स :एमएस धोनीआईपीएल 2018रजनीकांतचेन्नई सुपर किंग्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या