धोनी का रजनीकांत स्टाइल सोशल मीडिया पर हिट, लाखों लोग देख चुके हैं ये वीडियो

आईपीएल-2018 की शुरुआत 7 अप्रैल से हो रही है। पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाना है।

By विनीत कुमार | Updated: March 6, 2018 15:43 IST2018-03-06T15:29:55+5:302018-03-06T15:43:05+5:30

ms dhoni version of rajinikanth movie kaala teaser video viral on social media | धोनी का रजनीकांत स्टाइल सोशल मीडिया पर हिट, लाखों लोग देख चुके हैं ये वीडियो

रजनीकांत की फिल्म का टीजर धोनी स्टाइल में

आईपीएल के पहले सीजन से चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़े महेंद्र सिंह धोनी की एक पहचान अब टीवी पर उनके दक्षिण भारत की पारंपरिक वेशभूषा और लुक में नजर आने वाले कई टीवी एड भी हैं। दो साल बाद धोनी एक बार फिर आईपीएल में वापसी कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे।

चेन्नई के फैंस भी टीम की वापसी से खुश हैं और इसका एक 'सबूत' अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी के एक फैन ने रजनीकांत की आने वाली फिल्म काला का टीजर धोनी पर बनाकर पेश किया है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'काला' का टीजर रिलीज हुआ है। इसके बाद टीजर पर एक फैन ने धोनी का वीडियो बना डाला।

आप भी देखिए रजनीकांत स्टाइल में धोनी का वीडियो... 

धोनी के सुपरस्टार लुक पर आए ये ट्वीट


बता दें कि आईपीएल-2018 की शुरुआत 7 अप्रैल से हो रही है। पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाना है। मैच फिक्सिंग के विवादों के कारण चेन्नई सुपरकिंग्स दो साल के बैन के बाद वापसी कर रही है। इस बार चेन्नई की टीम में शेन वॉटसन, सुरेश रैना, केदार जाधव, फाफ डु प्लेसिस, मार्क वुड, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर जैसे दिग्गज हैं। वहीं, रविचंद्रन अश्विन इस बार चेन्नई का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीद कर अपना कप्तान बनाया है।

Open in app