Happy Birthday Dhoni: धोनी को किसने सिखाया था हेलिकॉप्टर शॉट? जानिए माही से जुड़ी 10 अनसुनी बातें

Happy Birthday Dhoni: एमएस धोनी तीन आईसीसी खिताब जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: July 7, 2018 09:36 IST

Open in App

दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में शुमार एमएस धोनी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए पहचाने जाने वाले धोनी न सिर्फ एक बेहतरीन बल्लेबाज बल्कि दुनिया के सबसे महान कप्तानों में से एक रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 का टी20, 2011 का वर्ल्ड कप, 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती और दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बनी। 

धोनी ने अपना वनडे डेब्यू दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ,  टेस्ट डेब्यू दिसंबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ और टी20 डेब्यू दिसंबर 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था। 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी ने अब तक अपने करियर में 90 टेस्ट में 4876 रन, 318 वनडे में 9967 रन और 92 टी20 इंटरनेशनल में 1487 रन बनाए हैं।

धोनी से जुड़े ये 10 रोचक तथ्य, जो आप शायद ही जानते होंगे!    

1.धोनी को 2007 में राहुल द्रविड़ के संन्यास के बाद टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था। बहुत कम लोगों को पता होगा कि कप्तानी के लिए धोनी के नाम की सिफारिश सचिन तेंदुलकर ने की थी।

2.धोनी धार्मिक व्यक्ति हैं और काफी पूजा-पाठ करते हैं। वह जब भी रांची में होते हैं तो नेशनल हाइवे-33 के पास स्थित देवड़ी माता मंदिर जरूर जाते हैं। ये मंदिर धोनी का पसंदीदा मंदिर है। (पढ़ें: एमएस धोनी के 37वें जन्मदिन पर सहवाग ने अनोखे अंदाज में किया विश, लिखा, 'ओम फिनिशाया नम:')

3.धोनी संगीत के दीवाने हैं, वह अक्सर पुरानी हिंदी फिल्मों के गाने सुनते रहते हैं। धोनी के पसंदीदा गायक किशोर कुमार हैं।

4.धोनी की अपनी पत्नी साक्षी से पहली मुलाकात 2007 में कोलकाता में हुई थी। उस समय टीम इंडिया ईडन गार्डंस में पाकिस्तान के साथ मैच खेलने के लिए कोलकाता गई थी। 

5.धोनी को जिस हेलिकॉप्टर शॉट ने क्रिकेट की दुनिया में अलग पहचान दिलाई, उसे धोनी ने अपने दोस्त संतोष लाल से सीखा। संतोष लाल झारखंड के पूर्व क्रिकेटर थे। (पढ़ें: धोनी के करियर की इन बेस्ट पारियों को कभी नहीं भूलेंगे उनके फैंस, जानिए उनकी टॉप इनिंग्स)

6.धोनी अपने करियर के शुरुआती दिनों में लंबे बाल रखते थे। 2011 की वर्ल्ड कप जीत के बाद उन्होंने अपना मुंडन करा दिया था। धोनी ने एक बार बताया था कि उनके लंबे बाल जॉन अब्राहम से प्रेरित थे।

7. नंवबर 2011 को धोनी को भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी गई थी, धोनी ये सम्मान पाने वाले कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं।

8.धोनी ने अपना वनडे डेब्यू दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था। लेकिन ये यादगार नहीं रहा था और वह अपने पहले ही मैच में जीरो पर रन आउट हो गए थे। (पढ़ें: धोनी ने कभी लंबे तो कभी छोटे बालों से लोगों को बनाया दीवाना, देखें कैसे-कैसे बदली हेयर स्टाइल)

9.धोनी ने अपना रणजी डेब्यू महज 18 साल की उम्र में 1999-2000 सीजन में बिहार के लिए किया था।

10.साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ धोनी की एक सुपरस्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में एक बाइक रेसिंग टीम है जिसका नाम है 'माही रेसिंग टीम इंडिया।'

टॅग्स :एमएस धोनीहैप्पी बर्थडे

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या