एमएस धोनी ने जैविक खेती में आजमाया हाथ, अपने रांची फार्महाउस में ट्रैक्टर चलाते आए नजर, वीडियो वायरल

MS Dhoni: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने अपने रांची स्थित फार्महाउस में जैविक खेती में अपना हाथ आजमया, ट्रैक्टर चलाते आए नजर, वीडियो हुआ वायरल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: June 28, 2020 07:16 IST

Open in App
ठळक मुद्देएमएस धोनी रांची स्थित फार्महाउस पर जैविक खेती में हाथ आजमाते आए नजरधोनी जुलाई 2019 में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेलने के बाद से क्रिकेट मैदान से दूर हैं

एमएस धोनी क्रिकेट मैदान से एक साल से दूर होने के बावजूद फैंस के बीच लोकप्रिय बने हुए हैं। ये स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज टीम इंडिया के लिए आखिरी बार ऐक्शन में 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ नजर आया था। 

धोनी की 29 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2020 से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी होनी थी, लेकिन ये टी20 लीग कोरोना वायरस की वजह से स्थगित हो गई है।

धोनी सोशल मीडिया में बहुत ऐक्टिव नहीं है लेकिन उनकी पत्नी साक्षी पूर्व भारतीय कप्तान से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में धोनी रांची स्थिति अपने फार्महाउस में जैविक खेती करते नजर आ रहे हैं।

धोनी रांची फार्महाउस में जैविक खेती का लुत्फ उठाते आए नजर

धोनी की ये वीडियो क्लिप उनके एक आधिकारिक फैन पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है। इस वीडियो में 38 वर्षीय धोनी को जैविक खेती का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है। धोनी इस दौरान ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के अंत में धोनी कहते हैं 'एक राउंड और।'

पूर्व भारतीय कप्तान की ये पोस्ट तुरंत ही वायरल हो गई और फैंस ने इस पर जमकर कमेंट किए।

धोनी के फैंस उनके जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 7 जुलाई को है, और तब ये स्टार बल्लेबाज 39 साल का हो जाएगा। फैंस जल्द धोनी की टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने भविष्य को लेकर अभी कुछ नहीं कहा है।

धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान के तौर पर वापसी करेंगे, बीसीसीआई सितंबर-नवंबर विंडो के दौरान आईपीएल आयोजित करवाने पर विचार कर रहा है। 

टॅग्स :एमएस धोनी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या