एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करते हुए भारतीय क्रिकेट के एक बेहतरीन युग का समापन कर दिया। धोनी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में एक आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर पहचान बनाई और फिर धीरे-धीरे इस खेल के इतिहास के सबसे बेहतरीन फिनिशर बन गए।
साथ ही वह क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से रहे, जिनके नेतृत्व में भारत ने दो वर्ल्ड कप जीते। अपने शांत स्वभाव और विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य न खोने की क्षमता से धोनी 'कैप्टन कूल' कहलाए। अपने 16 साल लंबे इंटरनेशनल करियर में माही ने भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली और मिसाल बनकर कप्तान की।
धोनी ने भारत के लिए 538 इंटरनेशनल मैचों में 16 शतकों की मदद से 17226रन बनाए और 359 छक्के जड़े।
आइए भारत के महान क्रिकेटर धोनी के इंटरनेशनल करियर पर एक डालें एक नजर।
एक नजर धोनी के इंटरनेशनल करियर पर
धोनी का टेस्ट करियर
डेब्यू: vs श्रीलंका, चेन्नई (2-6 दिसंबर, 2005)अंतिम टेस्ट: vs ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न (दिसंबर 2014)कुल टेस्ट: 90 रन: 4,876 | औसत: 38.09 | नॉट आउट: 16 शतक: 6 | अर्धशतक: 33चौके: 544 | छक्के: 78कैच: 256 | स्टंपिंग: 38
धोनी का वनडे करियर
डेब्यू: vs बांग्लादेश, चट्गांव (23 दिसंबर, 2004)आखिरी वनडे: vs न्यूजीलैंड, मैनचेस्टर (9-10 जुलाई, 2019)कुल वनडे: 350, रन: 10,773 | औसत: 50.57 | नॉट आउट: 84शतक: 10 | अर्धशतक: 73चौके: 826 | छक्के: 229कैच: 321 | स्टंपिंग: 123
धोनी का टी20 इंटरनेशल करियर
डेब्यू: vs दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग (1 दिसंबर, 2006)कुल टी20: 98रन: 1617 | औसत: 37.60 | नॉट आउट: 42शतक: 0 | अर्धशतक: 2चौके: 116 | छक्के: 52कैच: 57 | स्टंपिंग: 34
धोनी की कप्तानी का रिकॉर्ड
धोनी ने कुल 332 इंटरनेशनल मैचों में भारत का नेतृत्व किया
टेस्ट: 60 | वनडे: 200 | टी20: 72धोनी की कप्तानी में टेस्ट रिकॉर्ड: टेस्ट: 60, जीते: 27 | हारे: 18 | टाई: 0 | ड्रॉ: 15धोनी की कप्तानी में वनडे रिकॉर्ड: वनडे: 200, जीते: 110 | हारे: 106 | टाई: 5 | कोई परिणाम नहीं: 11धोनी की कप्तानी में T20I रिकॉर्ड: टी20: 72, जीते: 41 | हारे: 28 | टाई: 1 | कोई परिणाम नहीं: 2
धोनी की कप्तानी में तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीतीं: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (2007), आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (2011), आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013.