धोनी भारत के लिए खेले 538 मैच, बनाए 17 हजार से ज्यादा रन, जानिए माही का दमदार इंटरनेशनल रिकॉर्ड

MS Dhoni International record: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान, धोनी ने भारत के लिए खेले कुल 538 मैच

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 16, 2020 10:33 IST2020-08-16T10:33:24+5:302020-08-16T10:33:24+5:30

MS Dhoni Test, ODI, T20 International record in Numbers | धोनी भारत के लिए खेले 538 मैच, बनाए 17 हजार से ज्यादा रन, जानिए माही का दमदार इंटरनेशनल रिकॉर्ड

धोनी न 16 साल लंबे करियर में भारत के लिए खेले 538 इंटरनेशनल मैच

Highlightsएमएस धोनी ने 16 साल लंबे इंटरनेशनल करियर के बाद 15 अगस्त 2020 को लिया संन्यासधोनी ने 2004 में भारत के लिए बांग्लादेश के खिलाफ किया था डेब्यू, खेले कुल 538 इंटरनेशनल मैच

एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करते हुए भारतीय क्रिकेट के एक बेहतरीन युग का समापन कर दिया। धोनी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में एक आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर पहचान बनाई और फिर धीरे-धीरे इस खेल के इतिहास के सबसे बेहतरीन फिनिशर बन गए। 

साथ ही वह क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से रहे, जिनके नेतृत्व में भारत ने दो वर्ल्ड कप जीते। अपने शांत स्वभाव और विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य न खोने की क्षमता से धोनी 'कैप्टन कूल' कहलाए। अपने 16 साल लंबे इंटरनेशनल करियर में माही ने भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली और मिसाल बनकर कप्तान की। 

धोनी ने भारत के लिए 538 इंटरनेशनल मैचों में 16 शतकों की मदद से 17226रन बनाए और  359 छक्के जड़े।

आइए भारत के महान क्रिकेटर धोनी के इंटरनेशनल करियर पर एक डालें एक नजर।

एक नजर धोनी के इंटरनेशनल करियर पर

धोनी का टेस्ट करियर

डेब्यू: vs श्रीलंका, चेन्नई (2-6 दिसंबर, 2005)
अंतिम टेस्ट: vs ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न (दिसंबर 2014)
कुल टेस्ट: 90 रन: 4,876 | औसत: 38.09 | नॉट आउट: 16 
शतक: 6 | अर्धशतक: 33
चौके: 544 | छक्के: 78
कैच: 256 | स्टंपिंग: 38

धोनी का वनडे करियर

डेब्यू: vs बांग्लादेश, चट्गांव (23 दिसंबर, 2004)
आखिरी वनडे: vs न्यूजीलैंड, मैनचेस्टर (9-10 जुलाई, 2019)
कुल वनडे: 350, रन: 10,773 | औसत: 50.57 | नॉट आउट: 84
शतक: 10 | अर्धशतक: 73
चौके: 826 | छक्के: 229
कैच: 321 | स्टंपिंग: 123

धोनी ने अपना आखिरी मैच जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में खेला था (Twitter)
धोनी ने अपना आखिरी मैच जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में खेला था (Twitter)

धोनी का टी20 इंटरनेशल करियर

डेब्यू: vs दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग (1 दिसंबर, 2006)
कुल टी20: 98
रन: 1617 | औसत: 37.60 | नॉट आउट: 42
शतक: 0 | अर्धशतक: 2
चौके: 116 | छक्के: 52
कैच: 57 | स्टंपिंग: 34

धोनी की कप्तानी का रिकॉर्ड

धोनी ने कुल 332 इंटरनेशनल मैचों में भारत का नेतृत्व किया 

टेस्ट: 60 | वनडे: 200 | टी20: 72
धोनी की कप्तानी में टेस्ट रिकॉर्ड: टेस्ट: 60, जीते: 27 | हारे: 18 | टाई: 0 | ड्रॉ: 15
धोनी की कप्तानी में वनडे रिकॉर्ड: वनडे: 200, जीते: 110 | हारे: 106 | टाई: 5 | कोई परिणाम नहीं: 11
धोनी की कप्तानी में T20I रिकॉर्ड: टी20: 72, जीते: 41 | हारे: 28 | टाई: 1 | कोई परिणाम नहीं: 2

धोनी की कप्तानी में तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीतीं: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (2007), आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (2011), आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013.

Open in app