VIDEO: आईपीएल मैच से पहले धोनी को लेकर गुस्से में फैंस, कहा- कुछ तो शर्म करो माही

ओपो ने धोनी के एक साल बाद वापसी करने की थीम पर एक ऐड बनाया है। इस ऐड को देखने के बाद फैंस के बीच आक्रोश का माहौल है।

By अमित कुमार | Updated: September 19, 2020 09:13 IST

Open in App
ठळक मुद्दे गलवान में भारत और चीनी सेना के बीच झड़प के बाद से ही दोनों देशों के बीच संबंध कुछ ठीक नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी ने इसी साल 15 अगस्त वाले दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के लिए नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं।

आईपीएल का आगाज आज यानी 19 सितंबर से होने जा रहा है। इस सीजन की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच के साथ होने जा रही है। दोनों ही टीम इस मैच से पहले नेट्स पर जमकर अभ्यास कर रही है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अब आईपीएल में अपना जौहर दिखाएंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि धोनी इस सीजन बेफिक्र होकर खेलेंगे। 

लेकिन मैच से पहले सोशल मीडिया पर लगातार धोनी के खिलाफ लोग बातें कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह धोनी का एक चाइनीज कंपनी को प्रमोट करना है। धोनी चीनी मोबाइल कंपनी ओपो के ऐड में दिख रहे हैं। इसका टीजर सामने आते ही लोगों का गुस्सा धोनी पर फूट पड़ा है। फैंस धोनी के इस ऐड से निराश हैं। वह लगातार माही को खरी-खोटी सुना रहे हैं। 

ओपो ने धोनी को लेकर कही यह बात

ओपो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'वो शख्स जिसे हमने पिछले एक साल तक याद किया, कप्तान एमएस धोनी हमें सभी बाधाओं और एक बार फिर अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 24 सितंबर को तैयार रहिए उनकी इस भावुक यात्रा को देखने के लिए।'  गलवान में भारत और चीनी सेना के बीच झड़प के बाद से ही दोनों देशों के बीच संबंध कुछ ठीक नहीं है। 

ऐड में धोनी को देखकर निराश फैंस

यही वजह है कि लोग धोनी की इस हरकत से निराश हैं। एक शख्स ने लिखा कि ऐसा करने से पहले कुछ तो शर्म करो माही। महेंद्र सिंह धोनी ने इसी साल 15 अगस्त वाले दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इस खबर से माही के फैंस बेहद निराश हो गए थे। हालांकि, आईपीएल में धोनी एक बार फिर बल्ला लेकर मैदान में उतरने को तैयार है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों आईपीएल के लिए नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। 

टॅग्स :एमएस धोनीआईपीएल 2020चेन्नई सुपर किंग्सओप्पोक्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या