पापा धोनी कैसे हैं? साक्षी के इस सवाल पर जीवा ने दिया ये मजेदार जवाब, देखें वीडियो

ये पहली बार नहीं है जब धोनी ने इस तरह जीवा का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

By विनीत कुमार | Updated: August 21, 2018 17:49 IST2018-08-21T17:33:00+5:302018-08-21T17:49:41+5:30

MS Dhoni shares video of Ziva on social media playing with balloons | पापा धोनी कैसे हैं? साक्षी के इस सवाल पर जीवा ने दिया ये मजेदार जवाब, देखें वीडियो

धोनी और जीवा

नई दिल्ली, 21 अगस्त: टीम इंडिया एक ओर जहां इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में जूझ रही है, वहीं क्रिकेट के इस लंबे फॉर्मेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ व्यस्त हैं। अक्सर अपनी बेटी जीवा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले धोनी ने एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर मंगलवार को साझा किया।

इस वीडियो में धोनी अपनी बेटी के साथ गुब्बारों से खेल रहे हैं। वहीं, पत्नी साक्षी इसका वीडियो बना रही हैं। इसी दौरान साक्षी ने पूछा, 'जीवा..पापा अच्छे हैं या बुरे?' जीवा ने इसका जवाब पहले 'अच्छा' कहते हुए दिया और फिर तुंरत ही अपना जवाब बदलते हुए बोलीं, 'आप सभी अच्छे हैं।'

इस जवाब पर साक्षी ने हैरानी जताते हुए पूछा, 'मुझे तो लगा था कि आप पापा से गुस्से में हैं।' बहरहाल, इन तमाम सवाल-जवाबों के बीच जीवा का खेल जारी रहा और जब धोनी उनके सिर पर गुब्बारा फेंकते हैं तो वे खूब हंस भी रही हैं। देखिए ये मजेदार वीडियो....

वैसे ये पहली बार नहीं है जब धोनी ने इस तरह जीवा का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इससे पहले आईपीएल और इंग्लैंड के दौरे के दौरान भी धोनी अपनी पत्नी साक्षी और जीवा के साथ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे थे। आईपीएल-2018 के दौरान तो जीवा की कई सारी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे।

Open in app