एमएस धोनी ट्रैक्टर चलाते आए नजर, सीएसके ने शेयर किया वीडियो, हुआ वायरल

MS Dhoni: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी एक अलग ही अंदाज में नजर आए हैं, सीएसके द्वारा शेयर वीडियो में माही ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: June 3, 2020 07:00 IST

Open in App
ठळक मुद्देधोनी की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स ने उनका ट्रैक्टर चलाने का वीडियो किया शेयररिपोर्ट्स के मुताबिक, ये ट्रैक्टर धोनी ने खरीदा है और इसे वह रांची में चलाते आए नजर

भारत के स्टार बल्लेबाज एमएस धोनी का कार बाइक के लिए प्रेम जगजाहिर है और अब वह एक वायरल वीडियो में ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी ने ये ट्रैक्टर खरीदा है और वह इसे अपने रांची स्थित फार्म पर चलाते नजर आए। अक्सर धोनी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने वाली उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स ने उनके ट्रैक्टर चलाने का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।

कोरोना वायरस की वजह से देश में लोगों की आउटडोर गतिविधियां सीमित हो गई हैं। ऐसे में कुछ महीनों के दौरान अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए धोनी ने कई कूल तरीके अपनाए।

इससे पहले सीएसे द्वारा शेयर वीडियो में धोनी अपनी बेटी जीवा को बाइक राइड कराते नजर आए।

इससे पहले 26 अप्रैल को भी साक्षी ने जीवा को बाइक राइड कराने का वीडियो शेयर किया था।

धोनी भारत के लिए आखिरी बार जुलाई 2019 में खेले थे जब टीम इंडिाय वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड हाथों हार गई थी। 

धोनी को आईपीएल सीजन-13 में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करनी था, लेकिन कोरोना के कारण इस टी20 लीग को अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

टॅग्स :एमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्सइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2020जीवासाक्षी धोनी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या