अब तक किसी ने नहीं सुनी होगी एमएस धोनी की ये कहानी, जानना चाहेगा हर फैन...!

रोर ऑफ द लायन टीज़र: क्या आपको पता है कि धोनी की एक ऐसी स्टोरी भी है जो अब तक किसी को नहीं पता है।

By सुमित राय | Updated: March 5, 2019 14:30 IST2019-03-05T14:30:37+5:302019-03-05T14:30:37+5:30

Ms Dhoni: Roar of the Lion Captain cool untold story Teaser released | अब तक किसी ने नहीं सुनी होगी एमएस धोनी की ये कहानी, जानना चाहेगा हर फैन...!

अब तक किसी ने नहीं सुनी होगी एमएस धोनी की ये कहानी, जानना चाहेगा हर फैन...!

googleNewsNext
Highlightsधोनी की एक ऐसी ही स्टोरी है, जो अब तक किसी को नहीं पता है।धोनी की अनसुनी कहानी लेकर आ रहा है हॉटस्टार।धोनी की अनसुनी कहानी 'रोर ऑफ द लायन' पर हॉटस्टार पर 20 मार्च से शुरू होगी।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की स्टोरी सभी को पता है, कि वो टीम इंडिया में आने से पहले भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर के तौर पर काम करते थे। फिर नौकरी छोड़कर क्रिकेट पर ध्यान दिया और अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को बुलंदियों पर पहुंचाया, लेकिन क्या आपको पता है कि धोनी की एक ऐसी स्टोरी भी है जो अब तक किसी को नहीं पता है।

जी, हां। धोनी की एक ऐसी ही स्टोरी है, जो अब तक किसी को नहीं पता है और जिसे हर फैंस जरूर जानना चाहेंगे। तो धोनी की ऐसी ही अनसुनी कहानी लेकर आ रहा है हॉटस्टार। धोनी की अनसुनी कहानी 'रोर ऑफ द लायन' पर हॉटस्टार पर 20 मार्च से शुरू होगी।

हॉटस्टार ने इस वेबसीरीज का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें धोनी कहते हैं, 'रांची के टिकट कलेक्टर से लेकर वर्ल्ड कप तक का सफर आपको पता है। धोनी, माही, एमएसडी, कैप्टन कूल, थाला... मेरा नाम, मेरी हर कहानी आपको पता है। पर एक कहानी जो आपने अब तक नहीं सुनी। ये कहानी है जिद्द की।'


वनडे क्रिकेट में एक लीडर, एक क्रिकेटर और एक विकेटकीपर के तौर पर धोनी ने जो मुकाम हासिल किया है वो किसी भी कप्तान के लिए चुनौती है। धोनी ने अपनी कप्तानी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट की हर ट्रॉफी जीती है। 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे का विश्व खिताब, 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप समेत आईपीएल और चैम्पियंस लीग में भी धोनी ने अपनी कप्तानी का करिश्मा दिखाया है।

Open in app