धोनी अपने आलीशान बंगले में इस अंदाज में आये नजर, देखिये अपने खास दोस्तों के साथ कैसे बिताते हैं समय

कुछ दिन पहले ही धोनी ने अपने बेटी जीवा के साथ गुब्बारों से खेलते हुए वीडियो भी साझा किया था।

By विनीत कुमार | Updated: August 24, 2018 16:58 IST2018-08-24T16:58:00+5:302018-08-24T16:58:33+5:30

ms dhoni playing with his dogs at ranchi shares video on instagram | धोनी अपने आलीशान बंगले में इस अंदाज में आये नजर, देखिये अपने खास दोस्तों के साथ कैसे बिताते हैं समय

एमएस धोनी

नई दिल्ली, 24 अगस्त: टीम इंडिया भले ही इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में व्यस्त है लेकिन क्रिकेट के इस सबसे लंबे फॉर्मेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी फिलहान अपने खाली समय को खूब एंज्वॉय कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में इंस्टाग्राम पर आई उनकी पोस्ट भी इसकी गवाही दे रहे हैं। धोनी ने शुक्रवार को ऐसी ही एक खास पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें वे अपने कुतों के साथ खेल रहे हैं। 

कुछ दिन पहले ही धोनी ने अपने बेटी जीवा के साथ गुब्बारों से खेलते हुए वीडियो भी साझा किया था। यही नहीं, रांची के पास झरनों में आंनद लेते हुए भी अपना वीडियो धोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। बता दें कि धोनी अक्सर अपनी बेटी जीवा के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं। इसी साल आईपीएल के दौरान धोनी के साथ-साथ उनकी जीवा भी खूब चर्चों में रहीं।

धोनी ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टेस्ट सीरीज के बीच में संन्यास की घोषणा की थी। धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट मैच खेलते हुए 4876 रन बनाये हैं। भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार रहे धोनी के नाम 321 मैचों में 10046 रन और 93 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1487 रन हैं।

Open in app