हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान 600 कैच (सभी फॉर्मेट में) लेने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर के तौर पर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा चुके महेंद्र सिंह धोनी ने एक और कारनामा किया है। धोनी ने यह कारनामा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहांसबर्ग में खेले गए पहले टी20 मैच के दौरान किया।
टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर
धोनी टी20 में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद पर रीजा हेंडरिक्स का कैच लेते हुए यह कीर्तिमान अपने नाम किया। भुवनेश्वर के इस ओवर में धोनी ने यह कैच पकड़ा।
इसी के साथ धोनी के नाम टी20 में सबसे अधिक 134 कैच हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम था जिन्होंने 133 कैच पकड़े थे। धोनी ने यह कैच 262 पारियों में पकड़े हैं जो सबसे ज्यादा है।
टी20 में 100 से ज्यादा कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर
महेंद्र सिंह धोनी- 134 कैच (262 पारी)
कुमार संगकारा- 133 कैच (194 पारी)
दिनेश कार्तिक- 123 कैच (196 पारी)
कमरान अकमल- 115 कैच (203 पारी)
दिनेश रामदीन- 108 कैच (166 पारी)
नमन ओझा- 106 कैच (166 पारी)
दिनेश कार्तिक- 123 कैच