धोनी फिर नजर आए लंबे बालों के साथ, ट्विटर पर लोगों ने ऐसे किया पुराने दिनों को याद

धोनी का ये नया अंदाज लोगों को खूब भा रहा है और ट्विटर पर उनके फैंसे पुराने दिनों को भी याद कर रहे हैं।

By विनीत कुमार | Updated: March 4, 2018 13:23 IST2018-03-04T13:21:34+5:302018-03-04T13:23:25+5:30

ms dhoni in long hair again in tv advertisement twitter reaction | धोनी फिर नजर आए लंबे बालों के साथ, ट्विटर पर लोगों ने ऐसे किया पुराने दिनों को याद

लंबे बालों में धोनी

अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों में लंबे-लंबे छक्कों के अलावा महेंद्र सिंह धोनी अपने लंबे बालों के लिए भी खूब सुर्खियों में रहे। झारखंड की राजधानी रांची से ताल्लुक रखने वाले धोनी के बालों को देखकर एक बार तब के पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी उन्हें बाल नहीं कटाने की सलाह दी थी। हालांकि, बाद के दिनों में धोनी छोटे बालों के साथ नए लुक में सामने आए।

धोनी फिर दिखे लंबे बालों के साथ

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी एक बार फिर अपने बालों के कारण चर्चा में हैं। दरअसल, धोनी ने एक चॉकलेट के लिए ऐड शूट किया है, जिसमें वह लंबे बालों के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही इसमें वह भोजपुरी लहजे में कुछ शब्द भी बोल रहे हैं।

धोनी का ये नया अंदाज लोगों को खूब भा रहा है और ट्विटर पर उनके फैंसे पुराने दिनों को भी याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'धोनी नए अवतार में! एक बार फिर धोनी लंबे बालों के साथ। इस ऐड के लिए शुक्रिया!' 





जब मुशर्रफ ने धोनी को दी थी बाल नहीं कटाने की सलाह

पाकिस्तान के दौरे पर 2006 में गई भारतीय टीम के लाहौर में मैच के बाद परवेज मुशर्रफ ने कहा, 'क्या मैं धोनी से कह सकता हूं कि अगर मेरी बात मानें तो वह इस हेयर स्टाइल में काफी अच्छे दिखते हैं। आप अपने बाल नहीं कटाना।' 

Open in app