'धोनी भारतीय टीम के आधे कप्तान, उनके बिना असहज दिखते हैं कोहली'

पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने एमएस धोनी को भारतीय की सीमित ओवरों की टीम का 'आधा कप्तान' करार दिया।

By भाषा | Updated: March 12, 2019 09:58 IST

Open in App
ठळक मुद्देबिशन सिंह बेदी ने धोनी को भारतीय टीम का 'आधा कप्तान' करार दिया।बेदी ने कहा धोनी की अनुपस्थिति में कोहली असहज नजर आ रहे थे।बिशन सिंह बेदी ने कहा हम सभी हैरान थे कि धोनी को विश्राम क्यों दिया गया।

नई दिल्ली, 12 मार्च। पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने एमएस धोनी को भारतीय की सीमित ओवरों की टीम का 'आधा कप्तान' करार दिया और कहा कि उनकी अनुपस्थिति में विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में असहज नजर आ रहे थे। धोनी को अंतिम दो वनडे के लिए विश्राम दिया गया है। सीरीज अब 2-2 से बराबर है और बुधवार को दिल्ली में निर्णायक मैच खेला जाएगा।

बेदी ने कहा, 'मैं टिप्पणी करने वाला कौन होता हूं लेकिन हम सभी हैरान थे कि धोनी को विश्राम क्यों दिया गया और कल विकेट के पीछे, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में उनकी अनुपस्थिति खली। वह एक तरह से आधा कप्तान है।'

उन्होंने कहा, 'धोनी अब युवा नहीं होने जा रहा है और वह पहले जैसा फुर्तीला भी नहीं है लेकिन टीम को उनकी जरूरत है। उनकी उपस्थिति से टीम शांतभाव से खेलती है। कप्तान को भी उनकी जरूरत महसूस होती है और उनके बिना वह असहज नजर आते हैं। यह अच्छा संकेत नहीं है।' 

बेदी ने इसके साथ ही कहा कि भारतीय टीम को विश्व कप से पहले वनडे टीम में प्रयोग नहीं करने चाहिए थे। 

उन्होंने कहा, 'मैं निजी तौर पर चाहता हूं कि वे वर्तमान में जियें। विश्व कप में अब भी ढाई महीने का समय है। केवल अपना खेल खेलो। विश्व कप के लिये हम पिछले डेढ़ साल से प्रयोग कर रहे हैं और मैं इससे कतई खुश नहीं हूं।' 

बेदी ने इसके साथ ही कहा कि 23 मार्च से शुरू होने वाला आईपीएल विश्व कप से पहले टीम के लिये गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। 

उन्होंने कहा, 'इनमें से कोई भी आईपीएल के दौरान चोटिल हो सकता है। आप ऐसी उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि वे संबंधित फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलते हुए अपना शत प्रतिशत न दें।' 

टॅग्स :एमएस धोनीविराट कोहलीभारत Vs ऑस्ट्रेलिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या