एमएस धोनी ने जड़े लगातार 5 छक्के, IPL 2020 से पहले की धमाकेदार वापसी

एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में चेन्नई की कप्तानी करते दिखेंगे और उनकी टीम का पहला मैच 29 मार्च को मुंबई के खिलाफ होगा।

By सुमित राय | Updated: March 6, 2020 15:07 IST2020-03-06T15:03:49+5:302020-03-06T15:07:25+5:30

MS Dhoni hits five sixes in a row before IPL 2020 season with CSK in style | एमएस धोनी ने जड़े लगातार 5 छक्के, IPL 2020 से पहले की धमाकेदार वापसी

धोनी का भविष्य आईपीएल के प्रदर्शन पर टिका है। (फाइल फोटो)

Highlights धोनी ने आईपीएल की तैयारियां शुरू कर दी है और चेन्नई में लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं। आईपीएल शुरू होने से पहले धोनी ने धमाकेदार अंदाज में वापसी की है और लगातार 5 छक्के जड़े हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इडियन प्रीमियल लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन से मैदान पर करीब 8 महीने बाद वापसी करने वाले हैं। इसके लिए धोनी ने तैयारियां शुरू कर दी है और चेन्नई के चेपक ग्राउंड में लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं। 

आईपीएल शुरू होने से पहले धोनी ने धमाकेदार अंदाज में वापसी की है और प्रैक्टिस करते हुए लगातार पांच छक्के जड़े हैं। स्टार स्पोर्ट्स तमिल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी लगातार 5 छक्के लगाते दिख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2020 का पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक तीन बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया है।

धोनी करीब 8 महीने बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार पिछले साल आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए देखा गया था।

Open in app