संन्यास के बाद भी बरकरार है माही का जादू, इंस्टाग्राम पर किंग कोहली के बाद बने दूसरे सबसे मशहूर क्रिकेटर

सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहने के बाद भी धोनी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। धोनी इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं।

By अमित कुमार | Updated: January 8, 2021 20:49 IST

Open in App
ठळक मुद्देमहेंद्र सिंह धोनी इंस्टाग्राम पर दूसरे सबसे पॉपुलर क्रिकेटर बन गए हैं। धोनी ने करीब पांच महीने बाद आज ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। संन्यास के बाद भी धोनी के चाहने वालों में कोई कमी नहीं आई है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की कमी नहीं है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद धोनी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। धोनी सोशल मीडिया पर बेहद कम पोस्ट डालते हैं लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें फॉलो करने वाले फैंस की कमी नहीं है। इंस्टाग्राम पर पूर्व धोनी के 30 मिलियन यानी 3 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। 

मौजूदा समय में विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर फिलहाल 88 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। लेकिन कोहली के बाद अब दूसरे नंबर पर एमएस धोनी का नाम आ गया है। लंबे समय बाद धोनी ने शुक्रवार यानी आज ही इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो डाला है। जिसमें वह अपने फॉर्म में लगाई हुई स्ट्रॉबेरी का मजा ले रहे हैं। 

धोनी ने यह वीडियो करीब पांच महीने बाद डाला है। धोनी और विराट कोहली के बीच पोस्ट का काफी बड़ा अंतर है। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर केवल 108 पोस्ट किए हैं, जबकि विराट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1109 पोस्ट हैं। धोनी और कोहली के बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके 27 मिलियन से कुछ ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

टॅग्स :एमएस धोनीविराट कोहलीक्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या